ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अपने शरीर का वजन घटाने के दौरान लोगों के मन में होते है कई भ्रम; जानिए वजन घटाने के गलत तरीके

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

अक्सर लोग वजन घटाने के लिए शॉर्टकट तरीके ढूंढ़ते हैं और कई बार इसी चक्कर में कई ऐसे मिथकों पर भी विश्वास कर लेते हैं जिनका कोई प्रमाण नहीं है। वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज है कसरत करना और सही मात्रा में सही पोषण लेना लेकिन कई लोग मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए सबसे पहले खाना-पीना ही छोड़ देते हैं जिसकी वजह से उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे ही वजन घटाने से जुड़े कई तरह के भ्रम लोगों के मन में होते हैं।

आइये जानते वजन घटाने के गलत तरीकों के बारे में जिससे आपके शरीर का वजन घटने के बजाय नुकसान हो सकता है -

१. मीठा खाना बिल्कुल बंद करना -

लोग अक्सर वजन घटाने के लिए शुगर का सेवन बंद कर देते हैं। सभी तरह की शुगर को खाने में से काटने से लंबी अवधि में मदद नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि भोजन में चीनी की मात्रा मायने रखती है लेकिन इसका सेवन संतुलित तरह से करना जरूरी है।

२. वेट लॉस सप्लीमेंट -

कई लोग वजन घटाने के लिए खाने की जगह वेट लॉस सप्लीमेंट ले लेते हैं, जिसके अधिक इस्तेमाल से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

३. जरूरत से ज्यादा कसरत करना -

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ जिम में जरूरत से ज्यादा मेहनत करने या दौड़ने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी, तो आप गलत हैं। जानकारी के मुताबिक व्यायाम करने से आपका वजन कम जरूरत होता है लेकिन सही मात्रा में सही आहार लेने के साथ एक्सरसाइज करने से ही वजन संतुलित रहता है।

४. खाना छोड़ना मतलब वजन घटाना -

आपको बता दें कि खाना स्किप करना कभी भी आपको वजन कम करने में मदद नहीं कर सकता है। खाना-पीना छोड़ देने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। मोटापा घटाने के लिए आपको बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन तो नहीं कर रहे हैं, समय पर व्यायाम कर रहे हैं और अच्छी तरह से अपनी रात की नींद पूरी कर रहे है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.