ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कुछ आदतें जिनको साल के साथ ही अलविदा कह देना चाहिए

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 22, 2021

मुंबई, 22 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन) अब साल खत्म होने में बस कुछ दिनों का ही फासला है। हमने यह साल शुरू होने से पहले खुद से काफी सारे वादे किए होंगे जिन्हें हो सकता है, हमने निभाया हो या फिर हम अपने आदतों से मजबूर होकर उन्हें भूल गया हो। और इस साल हमने कुछ आदतों को अपनाया भी होगा, तो यही उचित समय है कि जब हम बैठकर इस बात पर विचार करें और खुद का खुद से ही मूल्यांकन करें। आइए देखते हैं कुछ आदतें जिन्होंने हमें सफल होने से रोका और कैसे हम उन्हें छोड़ सकते हैं।

बहाने बनाना :

किसी चीज को ना हासिल कर पाने का पहला कारण है कि हम परिणाम से बचने के लिए पहले ही बहाने बनाने लगते हैं। अगर आप में भी यह आदत है तो इसे जल्द से जल्द पता करें और बहाना बनाना छोड़ने के लिए प्रयत्न करें। हालांकि इस क्षेत्र में खुद का मूल्यांकन करना बहुत ही कठिन है और एक बार मूल्यांकन करने के बाद इस पर काबू पाना आसान है।

मौके को मना करना :

किसी भी मौके को उसका परिणाम जाने बिना मना करना भी एक हारने का कारण हो सकता है। हमें किसी भी मौके को ठुकराना नहीं चाहिए चाहे भले ही उसमें हार निश्चित हो, हार कर भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हिस्सा लेना जीतने से कहीं ज्यादा जरूरी है।

हारने से पहले हार मान लेना :

बचपन में सभी ने WWE की प्रतियोगिता को देखा होगा, उसमें जॉन सीना नामक एक खिलाड़ी का स्टेटमेंट “नेवर गिव अप” हमें यही बात बताता है। परिस्थितियां चाहे कितनी ही विपरीत क्यों ना हो हमें हार नहीं मानना चाहिए। हमें खुद को यकीन दिलाना चाहिए कि अभी भी जीत संभव है और यदि आपने पूरे मन से मान लिया तो हारना नामुमकिन है।

मद्यपान या धूम्रपान करना :

“हेल्थ इज वेल्थ” यह एक बहुत ही पुराना स्टेटमेंट है जिसमें स्वास्थ्य को धन से भी ऊपर रखा गया है। यदि आप में भी यह आदत है तो उसे जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.