ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

गर्दन दर्द से परेशान है आप तो अपनाये ये घरेलु नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021

आज कल हर कोई कंप्यूटर या लैपटॉप के आगे काफी समय बिताता है। जो लोग लैपटॉप पर काम नहीं करते तो उनकी गर्दन हर समय फ़ोन में घुसी होती है। इस वजह से गर्दन की दर्द की दिक्कत काफी बढ़ने लगी है। गर्दन की दर्द की वजह से फ्यूचर में सर्वाइकल स्पोन्डयलॉयसिस होने का डर होता है और उस वजह से आपको गर्दन में पट्टा बांधकर रखना पड़ता है। गर्दन की दर्द को कभी भी हलके में नहीं लेना चाहिए। आज हम आपके लिए लेकर आये है गर्दन में दर्द को ठीक करने के कुछ घरेलु उपाय :
1. आइस पैक : गर्दन दर्द में बर्फ लगाना सबसे आसान उपाय है। आप बर्फ के टुकड़े करके उसे एक प्लास्टिक थैली में डाल कर उसे दर्द की जगह पर लगाए। लेकिन ध्यान रहे की आइस पैक को गर्दन पर 10 - 12 मिनट से ज्यादा न रखे।आप यह उपाय दिन में दो से तीन बार कर सकते है। इस से दर्द में काफी राहत मिलती है।
2. जैतून का तेल : जैतून के तेल से मालिश करके गर्दन दर्द में काफी आराम मिलता है। आप जैतून के तेल को हल्का गर्म कर गर्दन पर हलके हलके मालिश करे. मालिश करने के बाद एक टॉवल को गरम पानी में भिगो कर उसको गर्दन पर 7 -10 मिनट के लिए रखे। आपको आराम मिलेगा।
3. सेंधा नमक : सेंधा नमक मांसपेशियों में दर्द से राहत दिलाने में बहुत काम आता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट दर्द से राहत देता है। आप नहाने के पानी में सेंधा नमक डाल कर नहाये।
4. एप्पल साइडर विनेगर : एप्पल साइडर विनेगर से आपको गर्दन दर्द में बहुत आराम मिल सकता है क्यूंकि यह एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट है जो दर्द को जल्दी दूर करता है। आप एक तोलिये को एप्पल साइडर विनेगर में भिगोकर उसे गर्दन के उस हिस्से पर लगाए जहाँ आपको दर्द है। कुछ समय उसे लगाकर छोड़ दे। आपको जल्द ही दर्द से आराम मिलेगा।
5. अजवाइन : अजवाइन को एक पोटली में बांधकर गरम तवे पर रख दे। जब वह पोटली गरम हो जाए तोह उसे दर्द वाली जगह पर लगाए। ऐसे सिकाई करने से आपको आराम मिलेगा।
6. लहसुन : सरसो के तेल में लहसुन की 4-5 कलियों को गरम कर ले। जब लहसुन लाल हो जाए उसको बंद कर दे। इस तेल की मालिश करने से आपको गर्दन दर्द में आराम मिलेगा।
7. लौंग का तेल : लौंग के तेल को सरसो के तेल में मिलाकर मालिश करने से भी आपको आराम मिलेगा।
8. हल्दी : आप एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डाले और इसे थोड़ी देर धीमी आंच पर गर्म करे . इसके बाद इसमें शहद डालकर इसको पी ले। आपको यह पीने से गर्दन दर्द में काफी आराम मिलेगा /
9. एक्सरसाइज : गर्दन दर्द में आपको किसी फ़िज़ियोथेरेपिस्ट से पूछकर एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। ध्यान रहे यह एक्सरसाइज किसी से परामर्श लेकर ही शुरू करे .


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.