ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

2022 तक फ़ाइज़र कंपनी 300 करोड़ कोरोना वैक्सीन खुराक का उत्पादन करेगी , सभी को लगेगा टीका

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

कोरोना वायरस की वजह से पूरा विश्व एक जुट हो गया है। जिस तेजी से कोरोना वायरस बढ़ रहा है उसी तेजी से उसकी वैक्सीन का उत्पादन भी किया जा रहा है। हर देश अपनी जनता की जान बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन के उत्पादन में लगा है या फिर वैक्सीन को इम्पोर्ट किया जा रहा है। जल्द से जल्द सभी देश चाहते है की उनकी देश की जनता को वैक्सीन लगे और इस महामारी का खतरा उनके सर से ख़त्म हो।
वैक्सीन की लगातार बढ़ती मांग की वजह से जर्मनी की कंपनी बायो एनटेक और अमेरिका की कंपनी फ़ाइज़र बहुत तेजी से वैक्सीन बनाने में लगे है। अब सुनने में आ रहा है कि 2022 तक फ़ाइज़र कंपनी ने 300 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य रखा है जिस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा सके। यह खबर पूरे विश्व के बेहतर के लिए बहुत अच्छी खबर है।
भारत में भी 1 मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है और लोगों को तेजी से टीके लगाए जा रहे हैं। 1 अप्रैल से सरकार ने टिका लगवाने की उम्र 45 साल से ऊपर की कर दी है और अब बहुत तेजी से लोगों को वैक्सीनेशन का टीका लगाया जा रहा है।
भारत ने कई देशों को वैक्सीन भेजी है। ईरान में भी कोविरान वैक्सीन बनायीं गयी है जिसका अब तेजी से इस्तेमाल किया जाएगा और लोगों को मई के महीने से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विश्व भर में अब तक अमेरिका, ब्राजील और भारत में कोरोना का केहर काफी बड़ा हुआ है और इसी वजह से बहुत तेजी से इन देशों में लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा हैं.
दुनिया भर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 13 करोड़ 45 लाख हो चुकी है और लगभग 29 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई हैं। वैज्ञानिकों का मानना है की कोरोना की तीसरी या चौथी लहर भी आ सकती है इसलिए हर देश को अभी पूरी सावधानी बरतनी होगी। कोई भी लापरवाही एक बार फिर से सभी देशों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
जिस हिसाब से कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया भर में काम चल रहा है आशा की जा रही है कि जल्द से जल्द इस महामारी से लोगों को बचाया जा सकेगा। पर तब तक सबको ध्यान रखना चाहिए कि बिना मास्क के कहीं बाहर न निकले और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें।


BV TEAM


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.