ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मड थेरेपी (Mud Therapy) करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक; जानिए उसका तरीका और फायदे

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, 14 अगस्त, २०२१ पिछले कुछ सालों से मड थेरेपी (Mud therapy) की चर्चा काफी ज़ोरों पर है और इसकी वजह है कई सेलिब्रिटीज मड थेरेपी करवाते वक़्त अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते है। वैसे देखा जाये तो मड थेरेपी वर्षों पुरानी थेरेपी है लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी आम लोगों को अभी भी नहीं है। आइये आज आपको मड थेरेपी और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

क्या है मड थेरेपी -

साधारण भाषा में मिट्टी से शरीर पर लेप को मड थेरेपी कहा जाता है। नेचुरोपैथी यानी प्राकर्तिक चिकित्सा में मिट्टी की पट्टी या मिट्टी के लेप के ज़रिये कई रोगों का इलाज किया जाता है। इस थेरेपी के ज़रिये मिट्टी को शरीर के किसी एक हिस्से या पूरे शरीर में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इस थेरेपी के ज़रिये कई रोगों का इलाज किया जाता है लेकिन स्किन रिलेटिड प्रॉब्लम्स और डिप्रेशन को दूर करने में मड थेरेपी काफी कारगर मानी जाती है। इस मिट्टी की ख़ास बात ये होती है कि ये पूरी तरह से केमिकल फ्री और साफ़ होती है।

मड थेरपी के लिए ख़ास तरह की मिट्टी को जमीन के लगभग चार-पांच फिट नीचे से निकाला जाता है। जानकारी के अनुसार इस मिट्टी में एक्टिनोमाइसिटेस नाम का जीवाणु पाया जाता है। जो कि मौसम के अनुसार अपना रूप बदलता है और जब ये पानी के साथ मिल जाता है तो इसमें कई तरह के बदलाव होते हैं। इसी की वजह से मिट्टी के गीले होने पर इसमें मनमोहक ख़ुश्बू भी महसूस होती है।

मड थेरेपी इन रोगों में है फायदेमंद -

संशोधन के मुताबिक मड बाथ लेने से पाचन शक्ति में सुधार आता है। आंतों की गर्मी दूर होती है। डायरिया और उल्टी जैसी दिक्कत दूर होती है। साथ ही ये कब्ज़, फैटी लीवर, कोलाइटिस, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज, माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करती है।

मड थेरेपी से स्किन की ये दिक्कतें होती हैं दूर -

मड बाथ थेरेपी लेने से स्किन रिलेटेड जिन दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। उनमें झुर्रियां, मुंहासे, त्वचा का रूखापन, दाग-धब्बे, सफ़ेद दाग, कुष्ठ रोग, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी कई और दिक्कतें भी शामिल हैं। इसके साथ ही मड थेरेपी लेने से स्किन में ग्लो बढ़ता है, स्किन में कसाव आता है और स्किन सॉफ्ट भी होती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.