ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सूखे नारियल (Dry Coconuts) को अपने आहार में शामिल करना आपके स्वास्थ के लिए गुणकारी; जानिए इसके फायदे

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० सितम्बर, २०२१ अपने देश में ज्यादातर घरों में सूखे नारियल का इस्तेमाल खीर, आइसक्रीम, स्वीट डिश, मिठाई बनाने में किया जाता है। खाने में इसे एड करने से डिश का स्वाद दोगुना हो जाता है। हालांकि सूखे नारियल में काफी अधिक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि सूखा नारियल हार्ट और ब्रेन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को वायरल इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करता है। ये स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। आइए जानते हैं सूखा नारियल खाने से आपके शरीर को कैसे फायदा पहुंच सकता है -

१. आयरन की कमी को दूर करता है - महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी की समस्या नजर आती है। सूखे नारियल में आयरन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यही कारण है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को नारियल से बनीं मिठाइयां खिलाई जाती हैं।

२. इम्यूनिटी बढ़ाती है - सूखे नारियल में प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज और सेलिनियम पाया जाता है। ये पोषक तत्व इम्यूनिटी मजबूत करके शरीर को वायरल रोगों से बचाते हैं।

३. कनेक्टिव टिश्यूज के लिए फायदेमंद - सूखे नारियल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के कनेक्टिव टिश्यूज को मजबूत बनाते हैं। नारियल को डाइट में शामिल करने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं होने का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा सूखा नारियल स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

४. मेमोरी करता है स्ट्रॉन्ग - सूखा नारियल खाने से मेमोरी तेज होती है। सूखा नारियल मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है। स्टडीज में बताया जा चुका है कि नारियल का तेल अल्जाइमर्स होने से रोकने में मदद करता है।

५. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर - नारियल में फिनॉलिक कंपाउंड होते हैं, जो कि एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। ये बॉडी के सेल्स के ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकते हैं। इसमें गैलिक एसिड, कैफिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, पी-कोम्यूरिक एसिड होता है। सूखा नारियल शरीर में ब्लड फ्लो को सही बनाकर रखता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.