ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अगर आप जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से है परेशान तो लाये अपने जीवनशैली में बदलाव जिससे आपको मिलेगी राहत

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, १४ अगस्त, २०२१ आज के भाग दौड़ भरे जीवन में जोड़ों में दर्द (Joint Pain) एक आम समस्‍या हो गई है। कई बार एक जगह बैठे बैठे काम करने की वजह से तो कई बार अत्‍यधिक काम करने के कारण लोग जोड़ों में दर्द की शिकायत करते हैं। इसकी वजह खराब जीवन शैली और अनियमित खानपान भी हो सकता है। इसके अलावा कैल्शियम, विटामिन डी आदि की कमी भी इसकी वजह होती है। कई लोगों में तो यूरिक एसिड बढ जाने से ये दर्द होता है।

लेकिन सबसे ज्यादा जोड़ों में दर्द की शिकायत बुजुर्गों में देखने को मिलती है। इसके दर्द से राहत पाने के लिए वे तरह तरह के बाम या मलहम का प्रयोग करते है। हालांकि इससे उनके दर्द में थोड़ा आराम तो मिलता है लेकिन यह दोबारा शुरू हो सकता है. ऐसे में बार बार मेडिसिन का प्रयोग कई अन्‍य समस्‍याओं की वजह भी बन सकता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के राय के बाद, यहां हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आप घर पर आसानी से कर सकते हैं और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। आइए जानते हैं कि जोड़ों में दर्द हो तो किन उपायों को अपनाना चाहिए।

१. वजन करें कम -
अगर आप वजन बढ गया है तो ये भी आपके ज्‍वाइंट में दर्द की वजह हो सकता है। दरअसल वजन बढ़ने से आपके घुटनों आदि पर अधिक दबाव पड़ता है और ये दर्द होने लगता है। वजन कम करने के लिए आप हेल्दी भोजन करें और जहां तक हो सके फाइबर, विटामिन डी, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

२. फिजियोथेरेपी की लें मदद -
अगर आप बुजुर्ग हैं और वॉक या जॉगिंग नहीं कर पाते तो आप आस पास किसी फिजियोथेरेपिस्ट से बात करें और अपनी समस्या बताएं। दर्द को कम करने के लिए नियमित रूप से घुटनों की मालिश भी फायदेमंद हो सकती है।

३. एक्यूपंक्चर थेरेपी अपनाएं -
एक्यूपंक्चर एक नेचुरल थेरेपी है जो आपके ज्वाइंट के दर्द में काफी आराम पहुचा सकता है। इसकी मदद से घुटने या जोड़ों के दर्द को कम करने और सूजन को कम किया जा सकता है।

४. वॉकिंग या एक्सरसाइज जरूरी -
अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं या सुबह शाम वॉक पर जाते हैं तो आप महसूस करेंगे कि जोड़ों में दर्द की शिकायत कम हो रही है। दरअसल जब आप व्यायाम करते हैं तो ऑस्टियोपोरोसिस के विकास में देरी होती है जो दरअसल जोड़ों के दर्द की सबसे बड़ी वजह है। ऐसे में जहां तक हो सके अपने आप को शारीरिक रूप से एक्टिव रखें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.