ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नाशपाती (Pears) का सेवन करना आपके सेहत के लिए बेहद लाभदायक; जानिए इसके फायदे

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० सितम्बर, २०२१ नाशपाती एक मौसमी फल है और इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। नाशपाती को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। आपको बता दें कि नाशपाती में विटामिन-सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही कार्बनिक तत्व भी पाए जाते हैं।

इतना ही नहीं इसमें फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में मौजूद होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करती है। नाशपाती में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद करती है। आइए आपको बताते हैं नाशपाती खाने के फायदों के बारे में -

. बॉडी को मिलती है एनर्जी - शरीर में एनर्जी की कमी होने पर नाशपाती का सेवन किया जा सकता है। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार होते हैं। यह स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।

. मोटापा कम करता है - आज के समय में वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या हो गई है। बढ़े हुए वजन से लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में मोटापे को कम करने के लिए नाशपाती को डाइट में शामिल किया जा सकता है। नाशपाती में पाए जाने वाले तत्व वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

.पाचन को बनाए दुरुस्त - नाशपाती को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

४. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद - डायबिटीज के मरीजों के लिए नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद होता है। नाशपाती में फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

५. एनीमिया में फायदेमंद - नाशपाती को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें नाशपाती का सेवन करने के लिए कहा जाता है।

६. हड्डियां होती हैं मजबूत - नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.