ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जानिए सौंफ के गुण , करिये अपनी रोज़ की डाइट में शामिल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

आमतौर पर हम सभी सौंफ को माउथ फ्रेशनर के रूप में खाते है। भारतीय रसोई में मसाला बनाने में भी सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की सौंफ हमारे शरीर को बहुत फायदे देती है इसलिए इसे गुणों का खजाना कहा जाता है। एक छोटी सी सौंफ आपके शरीर के लिए होती है बहुत लाभदायक। आइये जानते है सौंफ खाने से मिलने वाले फायदे :
1. पाचन में फायदे
सौंफ का उपयोग पाचन सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। पेट में दर्द, गैस और पेट में सूजन होने के वक़्त भी सौंफ खाई जाती है क्योंकि यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाती है।
2. आँखों की रौशनी बढ़ती है
आपको जानकर हैरानी होगी की आँखों की छोटी मोटी समस्याओं से भी सौंफ छुटकारा दिलाने में मदद करती है। अगर आपको आँखों में जलन हो रही है या फिर आँखों में खुजली हो रही है तो आप सौंफ के पानी की भाप ले सकते है।
3. वजन कम करने में फायदेमंद
सौंफ का पानी पीकर आप अपने वजन को संतुलन में रख सकते है। इसका पानी पीकर आप शरीर में बन रहे अतिरिक्त वसा को भी रोक सकते है। आप अपनी चाय में भी सौंफ को डाल सकते है।
4. मुँह की दुर्गन्ध करे दूर
सौंफ खाने से आपके मुंह में ताजगी आ जाती है क्यूंकि सौंफ खाने के बाद आपके मुँह में लार की मात्रा अधिक हो जाती है जिस से बैक्टीरिया को दूर किया जाता है।
5. पीरियड्स होंगे नियमित
जिन महिलाओं के पीरियड्स नियमित नहीं होते और उन्हें परेशानी होती है , उन्हें सौंफ और गुड़ खाना चाहिए। इस से आपके पीरियड्स नियमित रूप से आया करेंगे।
6. कफ से दे छुटकारा
आमतौर पर कफ होने पर सौंफ बहुत फायदेमंद होती है। छोटे बच्चों को भी सौंफ का पानी देना अच्छा होता है और उस से उनके शरीर में कफ बनने से रोका जा सकता है।
7. अच्छी नींद में सहायक
सौंफ के अंदर मैग्नीशियम होता है जिसकी वजह से यह नींद लाने में लाभदायक होती है। अगर आपको नींद सही रूप से नहीं आती तो आप रात को सोने से पहले दूध में सौंफ उबालकर पिए। इस से आपको अच्छी नींद आएगी और तनाव भी दूर होगा।
8. बालो का ध्यान रखें
सौंफ में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल होते है जिस से बालो की समस्याओ से छुटकारा मिल सकता है। बालों में डैंड्रफ और खुजली होने के वक्त में सौंफ बहुत लाभदायक होती है। आपको सौंफ के पाउडर से अपने बालो को धोना होगा।
9. मधुमेह से बचाये
एक रिसर्च के हिसाब से सौंफ मधुमेह के रोगियों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है। सौंफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काम करते है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.