ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

प्री वेडिंग शूट के लिए भारत में इन जगहों पर जा सकते है आप

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

शादियों के सीजन फिर से शुरू हो गए है और आज कल शादी से पहले प्री वेडिंग शूट का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जहां पहले हनीमून के लिए जगह के बारे में खूब विचार किया जाता है वही अब शादी से पहले प्री वेडिंग शूट के लिए भी खूब रिसर्च की जाती है। हम आपके लिए लेकर आये है भारत में ही कुछ ऐसी जगह जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ शूट के लिए जा सकते है :
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड : अगर आपको अपनी प्री वेडिंग शूट बीच पर जाकर करनी है तो अंडमान से सुन्दर जगह आपको नहीं मिलेगी।वहाँ की साफ़ सुन्दर बीचेस पर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत फोटो खिंचवा सकते है। बीचेस के साथ साथ वहाँ आपको कही सुन्दर जगह मिलेगी जहाँ आपका ड्रीम प्री वेडिंग शूट हो सकता है।
राजस्थान : राजस्थान का नाम सुनते ही हर किसी को सिर्फ डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकेशन ध्यान में आती है क्यूंकि आज तक हमने बड़ी बड़ी शादियां यहां होते हुए देखी हैं। लेकिन आपको बता दे की राजस्थान के सुनहरे किलो और फोर्ट में आपकी प्री वेडिंग शूट भी हो सकती है। राजस्थान में आपको बेहद खूबसूरत शॉट्स मिलेंगे। इस वजह से लोग अब राजस्थान जाकर शादी करने से पहले ही यहां जाकर अपना प्री वेडिंग शूट कर रहे हैं। यकीन मानिये यहां पर किया आपका प्री वेडिंग शूट सबके दिल को छू जाएगा।
पंजाब : पंजाब भी तेजी से प्री वेडिंग शूट के लिए लोगों की पसंद बनता जा रहा है। वहां के खेतों में लहराती सरसों के बीच कई लोग दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सीन को रीक्रिएट करते है और शाहरुख और काजोल स्टाइल में अपना प्री वेडिंग शूट करवाते है। अगर आप 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' गाने की फील लेना चाहते है तो पंजाब जाना आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन रहेगा।
केरल: केरल के लिए तो कहा ही जाता है की वह भगवान का अपना देश है। हर कोई अपनी छुट्टी मनाने वहां जाना चाहता है। केरल के बैक वाटर्स काफी फेमस है। आपकी प्री वेडिंग शूट में भी चार चाँद लग जाएंगे केरल की सुन्दर जगहों पर फोटो खिचवाकर। यहां पर हरियाली के बीच आपके सुन्दर शॉट्स ज़िन्दगी भर के लिए आपके यादगार पल बन जायेंगे।
कश्मीर :कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है।जिन लोगों ने कश्मीर देखा हैं , वे बताते हैं की इस से सुन्दर जगह कहीं नहीं है और सही मायने में वह धरती पर स्वर्ग है। कश्मीर में जाकर आप किसी भी जगह पर खड़े हो जाओ और आपको आपका प्री वेडिंग का परफेक्ट शॉट मिल जाएगा।
इन जगह को ध्यान में रखिये अपनी प्री वेडिंग शूट करवाने से पहले।

BV TEAM


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.