ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अपने बच्चों को कैसे सिखाएं पैसों की बचत का महत्व ; जानिए उसके कुछ आसान तरीके

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 4, 2021

मुंबई, ०4 अगस्त, 2021 अपने बच्चों के बेहतर भविष्‍य के लिए उनको शुरुआत से ही कुछ ऐसी बातें सिखानी चाहिए जो आगे चल कर उनके लिए फायदेमंद हों और भविष्‍य में उनके काम आएं और ऐसी ही एक आदत है पैसों की बचत (Saving Money) करने की। वैसे भी शुरुआत से ही हम बच्‍चों की जैसी आदत डालेंगे वे वैसे ही बनेंगे। ऐसे में उनको रुपयों की बचत करने और फिजूलखर्ची से बचने की अगर शुरुआत से ही आदत होगी तो यह आदत बड़े होने पर जीवन में उनके काफी काम आएगी। वहीं उनके बेहतर जीवन जीने के लिए यह जरूरी भी है. अगर बच्चों में बचत करने की आदत होगी, तो भविष्‍य में उन्‍हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऐसे में आपको भी जरूर जानना चाहिए कि आप अपने बच्‍चों किस तरह बचत करना सिखा सकते हैं।

१. खुद में भी करें बदलाव - बच्‍चे अपने बड़ों से ही सीखते हैं। हम जैसा करेंगे बच्‍चे भी वैसा ही करेंगे। इसलिए जरूरी है कि हम बच्‍चों को जैसा बनाना चाहते हैं, हम खुद भी वही आदतें अपनाएं। क्‍योंकि अगर बड़ों में फिजूलखर्ची की आदत है, तो बच्‍चे भी वही सीखेंगे। वहीं बचपन से ही बच्‍चों को बचत की अहमियत बताएं और उन्‍हें फिजूलखर्ची से दूर रहने को कहें।

२. रुपये जोड़ने की आदत को दें बढ़ावा - अक्‍सर बचपन में आदत होती है कि बच्‍चे उन रुपयों को संभाल कर रख लेते हैं जो उन्‍हें कोई बड़ा किसी खास मौके आदि पर देता है. बच्‍चों की इस आदत को प्रोत्‍साहित करें और उनमें रुपये जोड़ने की आदत को बढ़ावा दें. इसके लिए उन्‍हें प्‍यारी सी गुल्लक भी खरीद कर दें. नई गुल्‍लक और रुपये इकट्ठे होने के उत्‍साह में वे बचत करना सीखने लगेंगे.

३. ज्‍वाइंट बैंक अकाउंट खुलवाएं - आज कल तो कुछ स्‍कूलों की ओर से भी बैंक अकाउंट खुलवाए जाते हैं और ज्‍वाइंट बैंक अकाउंट की भी सुविधा है। इसका फायदा उठाएं और अपने बच्‍चों का सेविंग अकाउंट खुलवा दें। इससे बच्‍चे छोटी उम्र से ही रुपयों की बचत करना सीख जाएंगे।

४ . गैरजरूरी चीजें न खरीदें - कई बार बच्‍चों को दुलार में हम कई गैरजरूरी चीजें खरीद कर दे देते हैं। इससे जहां फिजूल खर्ची होती है, वहीं बच्‍चों की आदतें भी खराब होती हैं। ऐसे में बच्‍चों की जिद को नजरअंदाज करें और उन्‍हें गैरजरूरी चीजों को खरीद कर रुपयों की बर्बादी से रोकें। साथ ही इस मामले में समझाएं ऐसे में वे फिजूलखर्ची से खुद ही बचने लगेंगे।

५. रुपयों की अहमियत समझाएं - बच्‍चों को रुपयों की अहमियत समझाएं। उन्‍हें बताएं कि आप पैसा उन्‍हीं के भविष्‍य के लिए कमा रहे हैं और पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है। इसलिए इसे फिजूल कामों या बेकार की चीजों को खरीद कर बर्बाद नहीं करना चाहिए। मगर इस बात का भी ध्‍यान रखें कि वे जरूरी चीजों में भी पैसा खर्च करने से न बचने लगें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.