ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

देशभर में बम धमकी भेजने वाली महिला गिरफ्तार, जयपुर में भी भेजे थे कई धमकी भरे मेल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 23, 2025

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर समेत देश के 11 राज्यों में बम धमकी वाले ई-मेल भेजने वाली महिला को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान चेन्नई निवासी रेनी जोशिल्डा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह काफी समय से फर्जी ई-मेल आईडी और डार्क वेब की मदद से धमकी भरे संदेश भेज रही थी। आरोपी महिला ने जयपुर में भी कई बार सवाई मानसिंह स्टेडियम और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि रेनी देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले एक साल से बम धमकी से संबंधित ई-मेल भेज रही थी। साइबर विशेषज्ञों और तकनीकी टीमों की सहायता से एक गलती के आधार पर उसे ट्रैक कर चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह दिविज प्रभाकर नाम के युवक से एकतरफा प्रेम करती थी और उसकी किसी अन्य युवती से शादी हो जाने के बाद उसने यह साजिश रची। उसने दिविज को फंसाने और ध्यान खींचने के लिए कई फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और खुद को पीड़िता बताते हुए बम धमकी भेजना शुरू किया। रेनी जोशिल्डा ने चेन्नई से बीई की पढ़ाई की है और रोबोटिक्स का कोर्स भी किया है। वह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर रही थी। उसने बम धमकियों में डार्क वेब और सुरक्षित नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया, ताकि उसका डिजिटल ट्रेल न पकड़ा जा सके।

जयपुर में धमकियों का सिलसिला मई महीने में तेजी से बढ़ा। 8, 12 और 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली थी। 13 मई को आए एक मेल में धमकी के साथ एक पुराने बलात्कार मामले में न्याय की मांग भी की गई थी। वहीं 9 मई को जयपुर मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर का हवाला भी दिया गया था। हालांकि सभी मामलों की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मेल में बार-बार एक ही बात दोहराई जाती थी कि 2003 में हैदराबाद के एक होटल में एक युवती के साथ हुए बलात्कार की ओर ध्यान खींचने के लिए स्टेडियम या मेट्रो को उड़ाने की धमकी दी जा रही है। मेल में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने पीड़िता से एक करोड़ रुपये की मांग की थी और राजस्थान सरकार से न्याय दिलाने की अपील की गई थी। अहमदाबाद साइबर ब्रांच की जांच के अनुसार महिला मानसिक रूप से बेहद जटिल सोच रखने वाली है और उसने हाई-टेक तरीकों से अपनी पहचान छिपाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन अंततः पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.