ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

UP में उपचुनाव के दौरान हिंसा, 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 20, 2024

मुंबई, 20 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में ककरौली थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने भीड़ को खदेड़ने के लिए वहां मौजूद महिलाओं पर रिवॉल्वर तान दी और कहा, यहां से चली जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा।

तो वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर रिवॉल्वर ताने हुए इंस्पेक्टर का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की। उत्तर प्रदेश में करहल, मीरापुर, ककरौली, सीसामऊ सीट, मुजफ्फरनगर में पुलिस से झड़पें हुईं। करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला। चुनाव आयोग ने सपा की शिकायत पर 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने मतदाताओं के वोटर आईडी चेक किए और बूथ पर नहीं जाने दिया। कानपुर में 2, मुरादाबाद में 3 और मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने कहा, मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन लोगों को डरा रहा है। चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया। साथ ही, पंजाब के डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की AAP सरकार गुंडागर्दी कर रही है। इसके साथ यहां दूल्हा 7 फेरे लेने से पहले वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा। वहीं वोटिंग के बीच पूर्व मंत्री और अकाली दल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.