ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, सवाल उठाने से जांच एजेंसियों का गिरेगा मनोबल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 16, 2024

मुंबई, 16 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाना उनका मनोबल गिराना है। वे मुश्किल हालात में काम करते हैं। धनखड़ ने ये भी कहा कि कुछ लोगों को देश की संस्थाओं की काफी चिंता है। हमारी संस्थाएं स्वतंत्र हैं, वे कानून के तहत और संतुलन बनाकर काम करती हैं। धनखड़ ने रविवार (15 सितंबर) को मुंबई के एक स्कूल में संविधान मंदिर के उद्घाटन में ये बात कही। शुक्रवार (13 सितंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति में CBI वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस उज्जल भुइयां ने CBI को पिंजरे में कैद तोता बताया था।

वहीं, उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि राज्य के सभी अंगों- न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका का एक ही उद्देश्य है-संविधान की मूल भावना की सफलता सुनिश्चित करना, आम लोगों को सभी अधिकारों की गारंटी देना और भारत को समृद्ध और फलने-फूलने में मदद करना। सभी संस्थाओं को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए साथ मिलकर काम करना होता है। इन पवित्र मंचों को राजनीतिक भड़काऊ बहस को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों को कठिन माहौल और दबाव में काम करना होता है। कोई भी विपरीत टिप्पणी उनका मनोबल गिरा सकती है। धनखड़ ने ये भी कहा कि ऐसी टिप्पणियां राजनीतिक बहस पैदा कर सकती हैं। एक नैरेटिव बना सकती हैं। ऐसे में अगर हम सिर्फ कुछ सनसनी पैदा करने के लिए, किसी राजनीतिक बहस या धारणा बनाने का काम करते हैं तो मैं संबंधित लोगों से अपील करूंगा कि इसे पूरी तरह से टाला जाना चाहिए। लोकतंत्र में धारणा मायने रखती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.