ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

वसुंधरा ने जोधपुर में अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा मां के प्रतिमा स्थल पर रखे सफाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 24, 2025

मुंबई, 24 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर में अपनी माता विजया राजे सिंधिया के प्रतिमा स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित करने पहुंचीं। प्रतिमा स्थल की दुर्दशा देखकर नाराजगी जाहिर की और नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। वसुंधरा ने कहा, मूर्ति स्थापित करने के बाद उनकी सार-संभाल होनी चाहिए। विजय राजे सिंधिया ने इस देश के लिए इतना कुछ किया है। दूसरे स्मारकों की तरह यहां पर भी ध्यान देना चाहिए। वसुंधरा की फटकार के बाद नगर निगम के पार्षद और अधिकारी एक्शन में आए और सफाई करवाई। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने प्रयागराज में चल रहे कुंभ को लेकर वसुंधरा राजे से सवाल किया तो वे बोलीं- मैं भी कुंभ जाऊंगी। अमावस्या के दिन मेरी मां विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि भी है।

पूर्व सीएम रेजिडेंसी रोड पर गुरुवार को राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रतिमा स्थल के आस-पास झाड़ियां और साफ-सफाई नहीं होने को लेकर राजे बिफर गईं। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को मूर्ति स्थल के आस-पास साफ-सफाई करवाने के लिए कहा। राजे ने कहा, मूर्ति स्थापित करने के बाद उनकी सार-संभाल होनी चाहिए। विजय राजे सिंधिया ने इस देश के लिए इतना कुछ किया है। दूसरे स्मारकों की तरह यहां पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई रखने के लिए भी कहा।

वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद नगर निगम के कार्मिक भी एक्शन में नजर आए और उन्होंने तुरंत विजया राजे सिंधिया और अन्य महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की और झाड़ियों को भी हटाया गया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव ने कहा- राजमाता विजया राजे सिंधिया पार्टी की संस्थापक सदस्य रहीं हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ काम किया। उनकी बेटी वसुंधरा राजे उन्हें पुष्पांजलि देने के लिए यहां आई थी। अपनी माताजी के प्रतिमा स्थल की दुर्दशा देखकर वसुंधरा राजे को दुख हुआ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.