ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जयपुर के हाथी गांव में विश्व हाथी दिवस पर अनोखा फैशन शो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जयपुर के हाथी गांव में एक अनूठा फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें 15 हाथियों ने चांदी के गहनों और पारंपरिक परिधानों में सजकर 50 मीटर लंबे रैंप पर वॉक की। शाम 4:26 बजे शो की शुरुआत हाथी गांव के इकलौते नर हाथी ‘बाबू’ ने की, जिसने 62 लाख रुपए की ऐतिहासिक चांदी की ज्वेलरी पहनकर रैंप पर शाही अंदाज में कदम बढ़ाए। बाबू के साथ हथिनियां हेमा, पुष्पा और चंदा ने भी पारंपरिक आभूषण और पोशाक पहन दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत समेत बड़ी संख्या में वन्य जीव प्रेमी और सैलानी मौजूद थे। शो के बाद सभी हाथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई और उन्होंने सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस मौके पर हथिनी जोनाली का जन्मदिन भी मनाया गया, जिसमें उसने बर्थडे केक काटकर अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि यहां कभी 100 से अधिक हाथी थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर सिर्फ 75 रह गई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि हाथी गांव में बाहर से हाथी लाने की अनुमति दी जाए, ताकि यहां का कुनबा फिर से बढ़ सके। उन्होंने यह भी बताया कि पहले हाथियों को पारंपरिक रंगों से सजाने की थीम रखी गई थी, लेकिन अंतिम समय में इसे बदलकर नेचुरल थीम अपनाई गई, जिसे देखकर आगंतुक काफी उत्साहित नजर आए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.