ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

CAA के तहत अल्पसंख्यक शरणार्थियों को 2024 तक भारत में रहने की छूट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब 31 दिसंबर 2024 तक यहां पहुंचे हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोग बिना पासपोर्ट के भारत में रह सकेंगे। गृह मंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी कर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पासपोर्ट नियमों में बदलाव की जानकारी दी। आदेश में कहा गया कि जिन शरणार्थियों के पास वैध पासपोर्ट या दस्तावेज थे और उनकी वैधता खत्म हो चुकी है, वे भी भारत में रहने के हकदार होंगे। इससे पहले 2014 तक आए लोगों को ही यह अनुमति दी गई थी।

केंद्र ने इस साल 11 मार्च को पूरे देश में CAA लागू किया था और मई में पहली बार 14 शरणार्थियों को नागरिकता दी गई थी। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि नेपाल और भूटान के नागरिकों को भारत में आने-जाने या ठहरने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं है, बशर्ते वे सीमा मार्ग से प्रवेश करें। हालांकि, अगर वे चीन, मकाऊ, हॉन्गकॉन्ग या पाकिस्तान से भारत आते हैं तो मान्य पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। भारतीय नागरिकों को भी नेपाल और भूटान की सीमा से आने-जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि वे इन दोनों देशों के अलावा किसी अन्य देश से भारत लौटते हैं तो पासपोर्ट दिखाना होगा। वहीं, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मियों के परिजनों को, जो सरकारी परिवहन से यात्रा कर रहे हों, पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होगी।

CAA के प्रावधानों के अनुसार 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कानून का भारतीय नागरिकों पर कोई असर नहीं है क्योंकि उन्हें संविधान के तहत पहले से ही नागरिकता का अधिकार मिला हुआ है। आवेदक ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं और पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज न होने पर भी नागरिकता के लिए पात्र होंगे। इसमें भारत में कम से कम 5 साल रहने की शर्त रखी गई है, जबकि सामान्य प्रक्रिया में यह अवधि 11 साल होती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.