ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ट्रम्प ने भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को दी चेतावनी, नेतन्याहू को लेकर बयान पर जताई नाराजगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

मुंबई, 08 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट और न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी को उनके हालिया बयानों को लेकर तीखी चेतावनी दी है। ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ममदानी को तमीज से पेश आना चाहिए और अगर उन्होंने अपना व्यवहार नहीं बदला तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रम्प ने कहा कि ममदानी सोशलिस्ट नहीं बल्कि कम्युनिस्ट हैं और उन्होंने यहूदी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। राष्ट्रपति ने यह भी जोड़ा कि ममदानी इस वक्त हनीमून पीरियड में हैं, लेकिन यदि वे न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीत भी जाते हैं, तो उन्हें फंडिंग की जरूरत पड़ेगी और यह फंड व्हाइट हाउस के जरिए आता है। ट्रम्प ने साफ कहा कि अगर उनका रवैया ठीक नहीं रहा, तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

इस पूरे विवाद की शुरुआत ममदानी के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ममदानी का यह बयान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा नेतन्याहू के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के संदर्भ में था। नेतन्याहू के सितंबर में न्यूयॉर्क यात्रा की संभावना है, जहां वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। नेतन्याहू और ट्रम्प की सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई थी। इसके बाद जब ममदानी के बयान पर नेतन्याहू से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे बेवजह की चिंता बताया और कहा कि दुनिया में बहुत पागलपन है और यह कभी खत्म नहीं होगा। इस पर ट्रम्प ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मैं उसे (ममदानी को) बाहर निकाल दूंगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.