ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अवॉर्ड वापसी पर रोक लगाने के लिए पार्लियामेंट्री कमेटी अवॉर्ड पानेवालों से भरवाएगी अंडरटेकिंग फॉर्म, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 25, 2023

मुंबई, 25 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में अवॉर्ड वापसी पर रोक लगाने के लिए पार्लियामेंट्री कमेटी ने अंडरटेकिंग फॉर्म भरवाने की सिफारिश की है। कमेटी का कहना है कि अवॉर्ड पाने वाले विजेताओं से पहले ही फॉर्म पर सिग्नेचर करवा लिए जाएं कि वे भविष्य में अपना अवॉर्ड नहीं लौटाएंगे। कमेटी ने अवॉर्ड वापसी के मुद्दे को देश का अपमान बताया है। उसने कहा कि इससे पुरस्कारों की साख पर असर पड़ रहा है। कमेटी ने कहा किसी भी संगठन की तरफ से दिए जाने वाले पुरस्कार किसी कलाकार का सम्मान करते हैं और इसमें राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। जब भी कोई पुरस्कार दिया जाए तो प्राप्तकर्ता की सहमति ली जानी चाहिए, ताकि वे किसी राजनीतिक कारण से इसे वापस न करें।

पार्लियामेंट्री कमेटी ने साल 2015 में कर्नाटक के प्रख्यात लेखक कलबुर्गी के मर्डर के बाद अवॉर्ड वापसी मामले का भी जिक्र किया। उसने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। हमारा संविधान हर नागरिक को भाषण और अभिव्यक्ति की आजादी देता है। संविधान प्रोटेस्ट की भी आजादी देता है, लेकिन पुरस्कार लौटाना विरोध का एक तरीका बन रहा है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कमेटी ने कहा कि कोई भी संगठन किसी को सम्मान के तौर पर अवॉर्ड देता है। इसलिए इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कई बार देखा गया है कि लोग सरकार से सहमत नहीं होते तो अवॉर्ड वापस करने की बात करने लगते हैं। इसी वजह से विजेताओं से अंडरटेकिंग फॉर्म भरवाना चाहिए, ताकि कोई राजनीतिक कारण से इसे वापस न करे। आपको बता दें, इस कमेटी में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 मेंबर शामिल हैं। संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी संसद की इस स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद व वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी विजयसाय रेड्डी हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.