ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जयपुर में ट्रैफिक समाधान के लिए तीन लेन ओवरब्रिज और 526 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 10, 2025

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण ने प्रमुख कदम उठाते हुए राम मंदिर बनी पार्क से हसनपुर चौराहे तक तीन लेन रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही टोंक रोड को जेएलएन मार्ग से जोड़ने वाली दैनिक भास्कर पुलिया को भी चौड़ा किया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की पब्लिक वर्क कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जेडीसी आनंदी ने की। बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों के लिए कुल 526 करोड़ रुपए की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

बैठक में विद्याश्रम और दैनिक भास्कर के पास स्थित हाई लेवल ब्रिज को 40 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से चौड़ा करने की योजना को मंजूरी दी गई। गोविंद देव जी मंदिर में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 5.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन के बनी पार्क स्थित सेकंड एंट्री गेट को हसनपुर चौराहे तक जोड़ने के लिए प्रस्तावित तीन लेन ओवरब्रिज के जीएडी को भी हरी झंडी मिली। जोन चार में बी-2 बायपास मेट्रो एन्क्लेव योजना के लिए 5 करोड़ 5 लाख रुपए, सांगानेर विधानसभा की कॉलोनियों की सड़क मरम्मत के लिए 6.50 करोड़ रुपए और सूरजमल सर्कल से मुहाना मंडी रोड पर स्टील रेलिंग व टाइल लगाने के लिए 3.91 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। इसके अलावा जोन-8 की निजी खातेदारी योजनाओं में आंतरिक सड़कों के लिए 5 करोड़ 7 लाख रुपए, जोन-9 की सहकारी योजनाओं में बट और सीसी सड़कों के लिए 12 करोड़ रुपए, जोन-11 में सेक्टर रोड निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपए, जोन-12 में मिसिंग लिंक और सेक्टर सड़कों के निर्माण के लिए 109 करोड़ रुपए तथा नींदड़ और कबीर आश्रम क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 8.21 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। धानक्या रेलवे स्टेशन तक सड़क के नवीनीकरण के लिए 4 करोड़ रुपए तथा जोन-12 में अलग-अलग सेक्टर रोड के लिए 92.33 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।

कल्पना भवन और पीतांबरा राजभवन योजना के निम्न स्तर के क्षेत्रों को भरने के लिए 3.62 करोड़ रुपए, नॉलेज सिटी में विद्युतीकरण के लिए 11.12 करोड़ रुपए और आईटी तथा एचडी लाइनों के ट्रांसफर के लिए 4.10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। पत्रकार रोड जंक्शन से गोपालपुरा बाईपास तक सड़क के नवीनीकरण के लिए 16.26 करोड़ रुपए तथा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में एचटी लाइन सहित सड़कों की रेलिंग, मीडियन और ग्रीन बेल्ट के निर्माण के लिए 11.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी विकास कार्यों का उद्देश्य जयपुर में ट्रैफिक दबाव को कम करना, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और शहर के सौंदर्य व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। जयपुर विकास प्राधिकरण की यह पहल शहर के नागरिकों को आधुनिक और सुगम यातायात सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.