ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

एक ही दिन में एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स में आईं तकनीकी दिक्कतें, यात्री पड़े बीमार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सोमवार को एअर इंडिया की लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई आने वाली फ्लाइट AI 130 में सफर के दौरान पांच यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की। एयरलाइन ने बताया कि विमान के मुंबई में सुरक्षित लैंड करने पर पहले से तैनात मेडिकल टीम ने सभी की जांच की। प्रवक्ता के अनुसार, दो यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को मेडिकल रूम ले जाकर जांच की गई और बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है। इसी दिन एयर इंडिया और इंडिगो की दो अन्य फ्लाइट्स में भी तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट को जम्मू एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले वापस दिल्ली लाना पड़ा। यह फैसला उड़ान के दौरान संदिग्ध GPS सिग्नल गड़बड़ी की आशंका के चलते एहतियातन लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को जम्मू पहुंचाने के लिए तुरंत दूसरा विमान भेजा गया।

एक अन्य घटना में जयपुर से दुबई जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेक-ऑफ से पहले कॉकपिट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने फ्लाइट को रनवे से एप्रन की ओर वापस मोड़ दिया। विमान में 130 यात्री सवार थे। तकनीकी टीम ने पांच घंटे तक समस्या दूर करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली और अंततः फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसी दिन इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 में भी तकनीकी खराबी के चलते विमान को रनवे से लौटाना पड़ा। एयरबस A320 नियो विमान में 80 से अधिक यात्री सवार थे। टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि मामूली तकनीकी खामी की वजह से विमान ढाई घंटे तक रनवे पर रुका रहा, इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। बाद में तकनीकी सुधार के बाद फ्लाइट को रवाना कर दिया गया। इन घटनाओं के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया के मुख्य बेस का ऑडिट शुरू कर दिया है, जो गुरुग्राम में स्थित है। इस ऑडिट में ऑपरेशन, फ्लाइट शिड्यूलिंग, रोस्टरिंग और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। आठ सदस्यीय टीम इस विशेष ऑडिट में शामिल है, जबकि आमतौर पर तीन अधिकारियों की टीम सालाना ऑडिट करती है। DGCA ने 21 जून को एयरलाइन से फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी थी, जिसमें प्लांड और अनप्लांड इंस्पेक्शन, कॉकपिट और रूट निरीक्षण, स्टेशन सुविधाएं और केबिन ऑडिट शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.