ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, मणिपुर के पूर्व CM बीरेन सिंह से जुड़ा ऑडियो क्लिप एडिटेड, फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 3, 2025

मुंबई, 03 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुकी ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट (KOHUR) को बताया कि मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से जुड़ा जो ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसमें छेड़छाड़ की गई है। इस क्लिप में कथित तौर पर बीरेन सिंह को यह कहते सुना गया था कि उन्होंने मैतेई समुदाय को हिंसा भड़काने की अनुमति दी थी।

जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार उस ऑडियो में एडिटिंग के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि आवाज की तुलना के लिए यह क्लिप वैज्ञानिक रूप से उपयुक्त नहीं थी, यानी यह विश्वसनीय साक्ष्य नहीं माना जा सकता। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अदालत को बताया कि एक निजी संस्था ‘ट्रुथ लैब्स’ की रिपोर्ट में यह क्लिप 93% तक बीरेन सिंह की आवाज से मेल खाती पाई गई थी और उसमें किसी तरह की कटिंग या एडिटिंग नहीं मिली थी। भूषण ने यह भी कहा कि ऑडियो टेप सरकार को एक साल पहले ही भेजा जा चुका था, फिर भी इसकी जांच नहीं कराई गई।

कोर्ट ने इस पर कहा कि गांधीनगर की फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी देश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है, इसलिए उसकी रिपोर्ट पर शक करने की कोई वजह नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को रिपोर्ट साझा करने और दो सप्ताह के भीतर अपने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला उस वायरल ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जो दिसंबर 2024 में सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस क्लिप में कथित तौर पर बीरेन सिंह मैतेई समुदाय को हिंसा की अनुमति देने की बात कह रहे थे। इसके बाद कुकी संगठनों ने फरवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप था कि राज्य सरकार ने क्लिप की जांच में जानबूझकर देरी की और उसे दबाने की कोशिश की।

मणिपुर सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि यह ऑडियो क्लिप नकली है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। सरकार का कहना था कि इस तरह की सामग्री को फैलाकर राज्य में जातीय तनाव बढ़ाने और शांति भंग करने की साजिश रची जा रही है। गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें दो वर्षों में 260 से अधिक लोगों की मौत हुई। लगातार हिंसा और राजनीतिक दबाव के चलते बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के कुछ दिनों बाद 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया, जिसे फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.