ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

*आगरा मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में हुई ताज महोत्सव समिति की बैठक,हॉट एयर बैलून राइड को मिली एनओसी/परमिशन, मंडलायुक्त महोदया ने 22 फरवरी से हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने के दिये निर्देश*

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 20, 2024

*मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में हुई ताज महोत्सव समिति की बैठक*

*हॉट एयर बैलून राइड को मिली एनओसी/परमिशन, मंडलायुक्त महोदया ने 22 फरवरी से हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने के दिये निर्देश*

*24 व 25 फरवरी को ताज व्यू गार्डन और 25 व 26 फरवरी को ग्यारह सीढ़ी पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी*


आगरा। मंडलायुक्त महोदया के निर्देशन में जिला प्रशासन की कवायदें रंग ले आई है। हॉट एयर बैलून राइड के लिए संबंधित एनओसी व अनुमति मिल गई है। यानी ताज महोत्सव के अंतर्गत ग्यारह सीढ़ी पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, पतंग महोत्सव के अलावा पहली बार लोगों को हवाई सफर के रोमांच का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई ताज महोत्सव समिति की बैठक में मंडलायुक्त महोदया ने 22 फरवरी से हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने के निर्देश दिए।

ताज महोत्सव समिति की बैठक में मंडल आयुक्त महोदया ने 24 व 25 फरवरी को यमुना व्यू गार्डन में होने वाली फूल प्रदर्शनी और 25 व 26 फरवरी को ग्यारह सीढ़ी पर होने वाले पतंग महोत्सव, ऊंट घोड़ा सवारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि की तैयारियों की समीक्षा की। उक्त दोनों कार्यक्रम स्थलों पर मंच, साज सज्जा, फूड स्टाल, दर्शकों के बैठने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। पतंग महोत्सव में होटल एवं टूरिस्ट संगठन, गाइड एसोसिएशन को शामिल करने को कहा। हॉट एयर बैलून राइड से संबंधित संपूर्ण जानकारी और पंजीकरण कराने हेतु शिल्पग्राम स्थल पर भी स्टॉल या काउंटर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। बैलून राइड करने वाले लोगों की सुरक्षा हेतु उपयुक्त इंतजाम करने के निर्देश दिये।
ताज महोत्सव के अंतर्गत वर्तमान में चल रहे विभिन्न स्थलों पर सभी कार्यक्रमों और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की समीक्षा की। सभी स्थानों पर उचित साफ सफाई, शौचायलयों को स्वच्छ बनाए रखना और पर्यटकों से जुड़ी अन्य सभी सुविधाओं को लगातार दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्लास्टिक फ्री ताज महोत्सव को सार्थक बनाने हेतु कार्यक्रम स्थल पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और इसके प्रति लोगों को जागरूक बनाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, जेडी पर्यटन श्री अविनाश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।
..........................


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.