ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

थरूर ने कहा, कांग्रेस कई मायनों में परिवारवाद वाली पार्टी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 17, 2023

मुंबई, 17 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तिरुवनंतपुरम के एक इवेंट में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि 2024 लोकसभा चुनावों में अगर I.N.D.I.A अलायंस जीतती है तो राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम कैंडिडेट बन सकते हैं, क्योंकि कई मायनों में कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टी है। इवेंट में उनसे पूछा गया था कि क्या वे कांग्रेस की प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनेंगे। इसके जवाब में उन्होंने ये बात कही। थरूर ने कहा कि अगले साल के चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं क्योंकि विपक्ष एकजुट हो चुका है और बहुत प्रबल संभावना है कि I.N.D.I.A अलांयस भाजपा के नेतृत्व वाली NDA को पछाड़कर सत्ता में आ जाए। उन्होंने आगे कहा कि नतीजे सामने आने के बाद, इस गठबंधन के नेताओं को मिलकर एक कैंडिडेट को चुनना होगा। मेरा अंदाजा है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम दिया जा सकता है, ऐसे में वे देश के पहले दलित पीएम होंगे।

तो वहीं, थरूर ने यह भी कहा कि खड़गे के अलावा राहुल गांधी का नाम दिया जा सकता है, क्योंकि कई मायनों में कांग्रेस को एक परिवार चला रहा है। थरूर ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, वो उसे बखूबी निभा सकेंगे। थरूर ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से कहा कि पीएम पद का दावेदार सिर्फ उसकी खूबियां देखकर तय नहीं किया जाएगा। हमारा सिस्टम अमेरिकी सिस्टम से बहुत अलग है। पार्लियामेंट्री सिस्टम का मतलब है कि पार्टी तय करेगी कि ऐसे मौके पर किसे आगे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव लड़ने का टिकट किसे दिया जाएगा, ये भी पार्टी तय करती है। जबकि अमेरिका में वोटर्स ही इसका चुनाव करते हैं। भारत में ओबामा जैसा करियर बना पाना संभव नहीं है। हमारा देश बहुत बड़ा है। यहां पर 543 लोकसभा सीटें हैं, इसलिए किसी एक व्यक्ति की काबिलियत मायने नहीं रखती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.