ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CAQM से मांगा विस्तृत हलफनामा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 3, 2025

मुंबई, 03 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को निर्देश दिया है कि वह हलफनामा दाखिल कर यह बताए कि प्रदूषण के गंभीर स्तर तक पहुंचने से पहले कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ एमसी मेहता मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट और न्यायमित्र अपराजिता सिंह ने अदालत को बताया कि दिवाली के दिन दिल्ली में 37 में से केवल 9 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन ही लगातार काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर मॉनिटरिंग सिस्टम ही सही तरीके से काम नहीं करेगा तो यह कैसे पता चलेगा कि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) कब लागू करना है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि CAQM को स्पष्ट डेटा और ठोस एक्शन प्लान पेश करने का आदेश दिया जाए।

कोर्ट ने इस पर कहा कि प्रशासनिक एजेंसियां प्रदूषण के गंभीर स्तर तक पहुंचने का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते प्रभावी कदम उठाएं। इस पर CAQM की ओर से पेश वकील ने बताया कि मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की है। वहीं, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि सभी एजेंसियां अपनी रिपोर्ट जल्द ही दाखिल करेंगी। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद जहरीली हो गई। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली के बाद के 24 घंटों में हवा में मौजूद सूक्ष्म कण यानी PM2.5 का स्तर 488 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया, जबकि त्योहार से पहले यह स्तर 156.6 माइक्रोग्राम था। यह बीते पांच सालों में सबसे अधिक दर्ज किया गया स्तर है। पिछले वर्षों में दिवाली के बाद PM2.5 स्तर 2021 में 454.5, 2022 में 168, 2023 में 319.7 और 2024 में 220 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में दिवाली के दौरान सीमित मात्रा में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी थी, लेकिन आदेश के बावजूद लोगों ने पूरी रात आतिशबाजी की। इसके नतीजे में दिवाली की अगली सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। CPCB के अनुसार, द्वारका में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 तक दर्ज किया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.