ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग के लिए तय की नई मानक संचालन प्रक्रिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट मामलों पर तुरंत सुनवाई के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तय की है। SC के सूत्रों के अनुसार, तीस्ता सीतलवाड़ और नूंह हिंसा मामले की अर्जेंट हियरिंग भी नई SOP के तहत की गई थी। 1 जुलाई की रात तीस्ता सीतलवाड़ को जमानत देने पर सुप्रीम कोर्ट की काफी आलोचना हुई थी। यह कहा गया कि तीस्ता को बड़ा नाम होने का फायदा मिला। वहीं हरियाणा के नूंह हिंसा मामले अर्जेंट हियरिंग के लिए CJI चंद्रचूड़ ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े आर्टिकल 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई कुछ देर के लिए रोक दी थी।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने बताया कि नई SOP के तहत अब अति आवश्यक मामलों को सुबह 10.30 बजे तक कोर्ट के अधिकारी के पास भेजा जा सकता है। नियम के अनुसार, लंच ब्रेक या जरूरत पड़ने पर अधिकारी इसे चीफ जस्टिस के सामने रखेंगे। अर्जेंट हियरिंग के मामले में ईमेल भी किया जा सकता है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ खुद मेल पर बारीकी से नजर रखते हैं। 21 अगस्त को गुजरात की रहने वाली 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट रेप विक्टिम को सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन की इजाजत दे दी। महिला ने पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने बिना कारण बताए 17 अगस्त को उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पीड़ित 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट पहुंची। शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद 19 अगस्त को मामले की सुनवाई हुई थी। जस्टिस नागरत्ना ने लेटलतीफी के लिए गुजरात हाईकोर्ट को फटकार भी लगाई थी। नागरत्ना ने कहा था, ऐसे मामलों में जब एक-एक दिन अहम होता है तो सुनवाई की तारीख क्यों टाली गई। दरअसल, हाईकोर्ट ने 11 अगस्त को इस केस की तत्काल सुनवाई ना करते हुए अगली तारीख 12 दिन बाद दी थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.