ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी जगह छोड़ा जाए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि जिन्हें पकड़ा जाता है, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कर उसी जगह पर वापस छोड़ा जाए, जहां से उन्हें उठाया गया था। हालांकि, रेबीज से संक्रमित और आक्रामक प्रवृत्ति वाले कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाएगा। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों को खाना न खिलाया जाए और इसके लिए नगर निगम अलग से जगह उपलब्ध कराए। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होगा। इसके अलावा, याचिकाकर्ता को 25 हजार और संबंधित NGO को 2 लाख रुपए कोर्ट में जमा कराने का आदेश दिया गया है।

बेंच ने 11 अगस्त को आए दो जजों के उस आदेश को बेहद कठोर बताया, जिसमें सभी आवारा कुत्तों को आठ हफ्तों में दिल्ली-NCR से हटाकर हमेशा के लिए शेल्टर होम भेजने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की विशेष पीठ ने 14 अगस्त को डॉग लवर्स की याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुरक्षित रखा था। १`सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि इस मुद्दे पर नेशनल लेवल पर पॉलिसी बननी चाहिए। इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पक्षकार बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में लंबित सभी ऐसे मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। अगली सुनवाई अब अक्टूबर में होगी। फैसले पर राजनीतिक नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पशु कल्याण और जन सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पिछला आदेश अमानवीय था और सुप्रीम कोर्ट ने उसे ठीक कर दिया। भाजपा नेता मेनका गांधी ने भी फैसले का स्वागत किया, लेकिन उन्होंने कहा कि "खूंखार कुत्तों" की पहचान और परिभाषा को स्पष्ट करना जरूरी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.