ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

खेल अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, भोपाल शूटिंग अकादमी में पांव से ट्रिगर दबाकर सीने में किया फायर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 2, 2024

मुंबई, 02 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल के रातीबड़ इलाके में स्थित शूटिंग अकादमी में एक नाबालिग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने शूटिंग अकादमी में सोफे पर बैठने के बाद 12 बोर की शॉर्ट गन से छाती में गोली मारी है। उसने गन का ट्रिगर पांव से दबाया। चौकीदार ने गोली चलने की आवाज सुनी तो जाकर चेक किया। उसे नाबालिग बेसुध हालत में खून से लथपथ मिला। चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही खेल मंत्री विश्वास सारंग शूटिंग अकादमी पहुंचे। बच्चे के परिजन भी रात में ही भोपाल पहुंच गए थे। ​​​​​ सोमवार को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर अशोकनगर गए हैं। भोपाल आए मृतक यथार्थ के चाचा ने आरोप लगाया है कि उसका सीनियर्स के साथ विवाद हुआ था। हमने उससे इसकी शिकायत कोच से करने को कहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक यथार्थ पर किसी सीनियर खिलाड़ी ने चोरी का आरोप लगाया था, जिससे वो बेहद परेशान था।

रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि मृतक यथार्थ रघुवंशी (17) पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर का रहने वाला था। यथार्थ बीते दो सालों से शूटिंग अकादमी में रह रहा था। यहीं प्रैक्टिस करता था। उसके पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर जिले के खेल अधिकारी हैं। हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। जिस हॉल में यथार्थ ने खुद को गोली मारी, वह फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। यथार्थ सोफे पर आकर बैठता है और गन जमीन पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाता है। गोली चलते ही वह सोफे पर बैठा रह गया। वहीं, चाचा नितिन रघुवंशी ने बताया कि यथार्थ का सीनियर्स से किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद हमने करीब 3-4 बार कई घंटों तक फोन पर बात करके उसे समझाया और कोच से शिकायत करने की समझाइश दी थी। क्योंकि यथार्थ का उस बात से मूड खराब था। घटना से पहले यथार्थ ने पिता, दोस्त और कजिन से लगातार फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने अपने ऊपर लगे चोरी के आरोप को झूठा बताया था। उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। जिसकी सूचना पिता ने शूटिंग प्रबंधन को दी। जानकारी के बाद आरोप लगाने वाले खिलाड़ी और यथार्थ को आमने-सामने बैठाकर प्रबंधन ने पूछताछ की थी। मैं और यथार्थ के पिता अशोक नगर से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने मौत की सूचना दी। नितिन ने बताया कि यथार्थ ने 2 साल पहले तक बैडमिंटन में नेशनल लेवल तक खेला है। उसके बाद उसने पूरा फोकस शूटिंग में कर लिया। फिलहाल वह 11 की पढ़ाई कर रहा था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.