ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

श्रद्धा वालकर के पिता का हार्ट अटैक से हुआ निधन, नहीं कर पाए बेटी का अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया, तीन साल पुराने श्रद्धा वालकर हत्याकांड का फैसला अभी तक नहीं आया है। विकास अपनी बेटी का केस लड़ रहे थे। उन्हें बेटी की अस्थियों का इंतजार था ताकि उसका अंतिम संस्कार कर पाते। मगर श्रद्धा की हड्डियां केस प्रॉपर्टी (सबूत के तौर पर रखी गईं) बन चुकी थी। दरअसल, 18 मई, 2022 की रात श्रद्धा वालकर का लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने मर्डर कर दिया था। 2 दिन तक आफताब इंटरनेट पर डेडबॉडी ठिकाने लगाने के तरीके सर्च करता रहा। 19 मई को घर से निकला, 300 लीटर का बड़ा फ्रिज और आरी लेकर लौटा। श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए। फिर बैग में भरकर उन्हें छतरपुर के जंगलों में फेंक दिया था। तीन साल हो गए, श्रद्धा मर्डर केस में फैसला नहीं आया। केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में हो रही है। अभी ट्रायल चल रहा है। डॉक्टर, श्रद्धा के दोस्त और डिलिवरी बॉय की गवाही हो चुकी है। विकास वालकर 27 नवंबर को सुनवाई के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। 9 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने उनसे केस के स्टेटस और लॉरेंस गैंग के बारे में बात की थी।

तो वहीं, तिहाड़ की जेल नंबर 4 में बंद श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब अब डरा हुआ है। उसे जान जाने का डर है। मुंबई में बाबा सिद्दीकी के मर्डर में आरोपी शूटर शिवकुमार ने पुलिस को बताया है कि आफताब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर है। उसके शूटर कोर्ट आने-जाने के दौरान रेकी भी कर चुके हैं। खबर सामने आई, तो आफताब के वकील ने उसकी ऑनलाइन पेशी की गुजारिश की, जिसे कोर्ट ने मान लिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.