ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

श्योपुर नगर परिषद अध्यक्ष रेणु गर्ग को हाईकोर्ट ने पद पर काम करने से रोका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 9, 2025

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए श्योपुर नगर परिषद की अध्यक्ष रेणु गर्ग को तत्काल प्रभाव से पद पर काम करने से रोक दिया है। अदालत ने कहा कि बिना राजपत्र अधिसूचना के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना गैरकानूनी है। यह आदेश सोमवार सुबह 11:10 बजे से लागू हो गया है। न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी टिप्पणी की कि प्रतिवादी पक्ष विभिन्न अदालतों में विरोधाभासी रुख अपनाकर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा है।

यह मामला सुमेर सिंह द्वारा रेणु गर्ग के निर्वाचन को चुनौती देने से जुड़ा है। उन्होंने पहले निचली अदालत में चुनाव याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे कई आधारों पर खारिज कर दिया था। याचिका खारिज करने का मुख्य कारण यह था कि इसे समय से पहले दायर किया गया था। एमपी नगर पालिका अधिनियम की धारा 20(3)(द्व) के अनुसार, चुनाव परिणाम की राजपत्र अधिसूचना की तारीख से 30 दिनों के भीतर ही याचिका दाखिल की जा सकती है। चूंकि सुमेर सिंह ने अधिसूचना जारी होने से पहले ही याचिका दायर कर दी थी, इसलिए निचली अदालत ने उसे प्रीमैच्योर बताते हुए खारिज कर दिया।

इसके बाद सुमेर सिंह ने हाईकोर्ट में सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बिना अधिसूचना जारी किए रेणु गर्ग का अध्यक्ष के रूप में कार्य करना अवैध है। अदालत ने इस मुद्दे पर विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्य करने से रोक दिया। साथ ही राज्य के वकील को निर्देश दिया गया कि आदेश की जानकारी तुरंत नगर परिषद श्योपुर के अध्यक्ष और सीईओ तक पहुंचाई जाए। हाईकोर्ट ने सिविल रिवीजन को अंतिम सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.