ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

भारत में अमेरिकी दूतावास के सीनियर अधिकारियों ने कश्मीरी नेताओं से की मुलाकात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 27, 2024

मुंबई, 27 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में अमेरिकी दूतावास के सीनियर अधिकारियों ने कश्मीरी नेताओं से मुलाकात की। दूतावास के अधिकारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से उनके घर पर मिलने श्रीनगर पहुंचे। ये मुलाकात उमर अब्दुल्ला के घर गुपकार पर हुई। कश्मीरी नेताओं से मिलने वाले अधिरकारियों में अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक मामलों के मिनिस्टर-काउंसलर ग्राहम मेयर, फर्स्ट सेक्रेटरी गेरी एप्पलगार्थ और राजनीतिक काउंसलर अभिराम घडयालपाटिल शामिल थे। ग्राहम मेयर इससे पहले भी 2023 में कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद रुहुल्लाह मेहदी भी मौजूद थे।

वहीं, इसी महीने 12 अगस्त को हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट की कॉन्सुल जनरल जेनिफर लार्सेन ने AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की थी। कॉन्सुल जनरल जेनिफर लार्सेन ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की थी। मुलाकात के दौरान दोनों लोगों ने अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की थी। जेनिफर ने मुलाकात के लिए उन्होंने ओवैसी का धन्यवाद भी किया।

आपको बता दें, अमेरिकी अधिकारियों ने ये मुलाकात उस समय की है जब अगले महीने कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कश्मीर में चुनाव कराने का ऐलान किया था। राज्य में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में वोटिंग होनी है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटे हैं। 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पहली बार घाटी में चुनाव होने जा रहे हैं। धारा 370 हटाने के साथ ही कश्मीर को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.