ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के शादी रिसेप्शन में जुटे दिग्गज नेता, दिल्ली में हुआ आयोजन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 6, 2025

मुंबई, 06 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा का वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार को नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित किया गया जिसमें देशभर से कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने शिरकत की। इस खास मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे नेता भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और अन्य मेहमानों के साथ डिनर टेबल पर नजर आईं। महुआ मोइत्रा इस मौके पर लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी में नजर आईं, जबकि पिनाकी मिश्रा ने सफेद पारंपरिक पोशाक पहनी थी जिसमें लाल बॉर्डर था। दोनों ने इस साल 3 मई को जर्मनी में विवाह किया था। 50 वर्षीय महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की सांसद हैं, वहीं 65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से पूर्व सांसद हैं और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील भी हैं। पिनाकी मिश्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरी सीट से भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने हराया था।

महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी, जिससे उनका तलाक हो चुका है। इसके अलावा वह कुछ समय तक सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के साथ रिश्ते में भी रही थीं, लेकिन बाद में दोनों में विवाद हो गया था। पिनाकी मिश्रा की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं। मिश्रा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से स्नातक की डिग्री ली है। राजनीति में आने से पहले वे न्यूयॉर्क और लंदन में जेपी मॉर्गन चेस के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। साल 2010 में उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ राजनीति में कदम रखा था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.