ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे के चलते धारा 163 लागू, आगरा में आस पास के जिलों से बुलाई गई फोर्स, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

मुंबई, 22 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आगरा में धारा 163 लागू कर दी गई है। अमेरिका के उप राष्ट्रपति डेविड जेम्स वेंस के । अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी का वेंस के आसपास मुख्य सुरक्षा घेरा होगा। दूसरे घेरे में आईपीएस स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को एक रिहर्सल भी की गई। धारा 163 लागू होने पर अब 5 या उससे अधिक लोग सार्वजनिक स्थान पर इकट्‌ठा नहीं हो सकते हैं। बिना अनुमति के रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन भी नहीं कर सकते हैं। चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आगरा के अलावा आसपास के जनपदों से भी फोर्स बुलाया गया है।

तो वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ डॉक्टर की टीम भी रहेगी। इसको लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाया गया है। इसके साथ ही ताजमहल के आसपास निजी अस्पतालों को भी एलर्ट किया गया है। US सुरक्षा एजेंसी की टीम ने लोकल पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर रूट का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट से ताजमहल तक फ्लीट के साथ रिहर्सल किया। शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट से सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। वहां से सभी एक साथ ताजमहल के अंदर गए। उप राष्ट्रपति का रूट है, खेरिया हवाई अड्‌डे से ईदगाह, सुल्तानपुरा चौराहा, प्रतापपुरा, तारघर, मॉल रोड, सर्किट हाउस चौराहा, ताजव्यू तिराहा, सेल्फी प्वाइंट, कलाकृति होते हुए शिल्पग्राम तक पहुंचेगे। यहां से गोल्फ कार्ट से वे ताजमहल के पूर्वी गेट से एंट्री लेंगे। साथ ही, खेरिया हवाई अड्‌डे के बाहर से ताजमहल तक जगह-जगह वेंस के स्वागत के लिए बैनर लगाए गए हैं। जिन पर लिखा है नमस्ते वेंस, वेलकम टू आगरा। सिटी ऑफ टाइमलेस ग्लोरी। मंगलवार को 15 किलोमीटर के रास्ते पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पेंट, पौधे, सफाई से लेकर ईदगाह पुल पर लंग-बिरंगे झंडे लगाए गए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.