ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लोकनीति-CSDS के संजय कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव पर पोस्ट हटाई, गलत आंकड़े देने पर मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मुंबई, 19 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राजनीतिक विश्लेषण करने वाली संस्था लोकनीति-CSDS के सह निदेशक संजय कुमार विवादों में आ गए हैं। उन्होंने 17 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में राज्य की दो सीटों पर मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट आई है। कांग्रेस इन्हीं आंकड़ों को आधार बनाकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगा रही थी। हालांकि बाद में संजय कुमार ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। संजय कुमार ने लिखा कि उनकी टीम ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के डेटा का गलत विश्लेषण किया था। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी तरह की गलत जानकारी फैलाने का कोई इरादा नहीं था और त्रुटि का एहसास होते ही पोस्ट हटा दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा आंकड़ों की तुलना में उनकी टीम से गड़बड़ी हुई।

दरअसल, अपनी पोस्ट में संजय कुमार ने दावा किया था कि रामटेक विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव में चार लाख 66 हजार से अधिक मतदाता थे, जबकि विधानसभा चुनाव में यह संख्या घटकर दो लाख 86 हजार रह गई। इसी तरह, देवलाली सीट पर भी करीब एक लाख 68 हजार वोटरों की कमी का दावा किया गया था। इस मामले पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने संजय कुमार और CSDS पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह वही संस्था है जिस पर राहुल गांधी भरोसा करते हैं और बिना सत्यापन के कांग्रेस के नैरेटिव को मजबूत करने की कोशिश की गई। बीजेपी ने संजय कुमार की सफाई को खारिज कर दिया और इसे पक्षपातपूर्ण रवैया बताया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.