ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

UP के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत, 5 घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रतापगढ़ के लीलापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की टक्कर से टैंपो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मरने वालों में 1 बच्ची, 3 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हुईं, 5 गंभीर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे पर उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

डीएम प्रकाश चंद्र का कहना है, टैंकर के स्टीयरिंग में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आने के कारण बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह टैंपो से टकराने के बाद उसी पर पलट गया। इससे ज्यादातर लोग उसके नीचे दब गए और कुछ छिटक कर बाहर गिरे। हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। टैंकर रायबरेली से गैस लेकर आ रहा था। टैंकर में रिसाव होने से ट्रैफिक रोक दिया गया है। मरने वाले 9 लोगों में 4 मृतकों की पहचान हो गई है। मरने वालों में अकबाल बहादुर सिंह (40), सतीश (35), विमला (38) और सतीश (40) शामिल हैं। ये सब प्रतापगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि टैंपो सवारी लेकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था। टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने अनियंत्रित होकर टैंपो को टक्कर मार दी। उसके बाद सड़क पर पलट गया। इससे टैंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद टैंकर की गैस लीक होने लगी। जिसके बाद रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.