ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

RJD ने पूर्णिया से बीमा भारती को बनाया उम्मीदवार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 27, 2024

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती राजद की उम्मीदवार होंगी। 3 अप्रैल को वे नॉमिनेशन दाखिल करेंगी। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती पिछले दिनों राजद में शामिल हुई थीं। बीमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया और महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही महागठबंधन के घटक दलों का उन्हें पूरा साथ मिल रहा है। ऐतिहासिक वोट से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी का मेरे ऊपर आशीर्वाद है। पूर्णिया की जनता मेरे लिए भगवान है। जिस तरीके से उन्होंने 5 बार रुपौली विधानसभा से विधायक का चुनाव जिताया, उसी तरह इस बार लोकसभा का चुनाव जीतेंगी। पप्पू यादव से बात हुई है। मैंने उन्हें बस इतना ही कहा, चुनाव में बहन का साथ दें।

इधर, पूर्णिया से बीमा भारती की उम्मीदवारी पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेता पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का विश्वास मेरे साथ है। अब फैसला उनको करना है। लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता हैं। पप्पू यादव ने कहा पिछले एक साल से मैं प्रणाम पूर्णिया आशीर्वाद यात्रा के तहत घूम रहा हूं। पूर्णिया की जनता मुझे भाई-बेटा मान चुकी है। अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। जिस दिन नामांकन करूंगा, आप लोगों को जानकारी हो जाएगी। बीमा भारती मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं। मैं कांग्रेस के विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए लगातार पूर्णिया में घूम रहा हूं। मैं जनता के बीच हूं। दरअसल, पप्पू ने अपनी पार्टी जाप के कांग्रेस में विलय करने का निर्णय इसी शर्त पर किया था कि उन्हें पूर्णिया से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.