ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

RCA एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत पर जांच के आदेश, भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 28, 2025

मुंबई, 28 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। परिषद के सचिव सुनील भाटी को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। खेल विभाग के शासन सचिव नीरज कुमार पवन ने बताया कि एडहॉक कमेटी के चार सदस्यों — पिंकेश जैन, मोहित यादव, आशीष तिवारी और धनंजय सिंह खींवसर — ने खेल मंत्री और सहकारिता विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इन सदस्यों ने आरोप लगाया कि कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने खिलाड़ियों के चयन, होटल बुकिंग, किट बैग की खरीद और खर्चों में अनियमितताएं की हैं। उनका कहना है कि कुमावत ने कमेटी में तानाशाही रवैया अपनाते हुए कई निर्णय एकतरफा लिए। इस शिकायत के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के निर्देश दिए। सचिव सुनील भाटी को सात दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार कर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को सौंपनी है।

इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दीनदयाल कुमावत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि खेल परिषद की ओर से 9 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार को उजागर करने के बाद अब विभाग के अधिकारी उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। कुमावत ने इसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ा प्रोपगेंडा करार दिया और दावा किया कि यह साजिश इसलिए रची जा रही है ताकि खेल परिषद को फिर से IPL आयोजन की जिम्मेदारी मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल IPL के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ था, जिसमें खुद नीरज कुमार पवन शामिल थे, जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिकारी हैं।

पिछले कुछ समय से RCA के अंदरुनी विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी के चार सदस्य कन्वीनर के विरोध में खुलकर सामने आ चुके हैं। इस खींचतान का असर राजस्थान की क्रिकेट गतिविधियों, खिलाड़ियों के चयन और टूर्नामेंट संचालन पर भी पड़ रहा है। हाल ही में सीनियर सिलेक्शन कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया था। दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर भी संगठन के भीतर मतभेद बने हुए हैं। अब सरकार की ओर से गठित जांच समिति RCA में पिछले कुछ महीनों में हुए सभी वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.