ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

दिल्ली के लाल किला में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 12, 2024

मुंबई, 12 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर रामलीला में पहुंचे। दोनों ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक किया। लाल किले के माधव दास पार्क में हो रही इस रामलीला का आयोजन श्री धार्मिक लीला कमेटी करती है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु को त्रिशूल और PM मोदी को गदा दी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जवानों के साथ त्योहार मनाने पहुंचे। उन्होंने सुकना कैंट में रक्षा मंत्री ने पहले अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। बाद में वहां मौजूद जवानों को तिलक लगाया।

तो वहीं, देशभर में कोलकाता, मैसूर, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। शाम तक रावण दहन होगा। दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विजर्सन भी होगा। रावण दहन की तैयारियों को लेकर कोटा में एक हादसा टल गया। रावण का पुतला खड़ा करते समय वह क्रेन से टूटकर गिर गया। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे तक इसे दोबारा खड़ा कर दिया गया था। देश के कई इलाकों में अभी बारिश हो रही है। राजस्थान के उदयपुर में बारिश के कारण रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को रेनकोट पहनाया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.