ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

रामगोपाल यादव ने कहा, विपक्ष कुछ बना या बिगाड़ नहीं सकता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 3, 2025

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में पेश हुआ। यूपी से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान वक्फ बोर्ड की तुलना पुरानी फिल्मों के गुंडों से की। कहा कि जिस तरह से फिल्मों में गुंडे जिस औरत पर हाथ रख देते थे, वह उनकी हो जाती थी। उसी तरह से ये जिस जमीन पर हाथ रख देते थे, वह जमीन इनकी हो जाती थी। ओवैसी साहब उस सदन (लोकसभा) में बैठते हैं, उन्होंने मेरा नाम रख दिया मौलाना राधा मोहन दास अग्रवाल। अग्रवाल ने कहा, ये लोग कहते हैं कि मैं कुरान पढ़ता हूं। हां, पढ़ता हूं। लेकिन बता दिया कुरान में क्या है, तो मार हो जाएगी मार। ये हिंदुओं की मानवता है कि वो कुरान पढ़कर उसे एक्सपोज नहीं करता। इधर, बिल को लेकर वाराणसी, मथुरा, आगरा, कानपुर सहित पूरे यूपी में आज दूसरे दिन भी हाई अलर्ट है। बुधवार रात में कई शहरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को 50 से अधिक जिलों में फोर्स गश्त कर रही है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

वही, संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा- हमने इस बिल का विरोध किया। आने वाले समय में लोग इस इतिहास और बिल को पारित करने के तरीके को माफ नहीं करेंगे। अगर आप किसी खास समुदाय को निशाना बनाएंगे तो देश का विकास नहीं होगा। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इस बिल के आने से मुसलमानों को फायदा होगा। सपा ने सबसे ज्यादा वक्फ की जमीनों को नुकसान पहुंचाया। सपा के समय में वक्फ मंत्री रहे आजम खान ने सबसे ज्यादा वक्फ की जमीनें खुर्दबुर्द (हड़पी) कीं। अब यही लोग सबसे ज्यादा विरोध कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.