ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा पर मैच फिक्सिंग का लगाया आरोप, चुनाव आयोग और सरकार ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 7, 2025

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह चुनाव पहले से तय नतीजों की तरह 'मैच फिक्स' था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच स्तर की योजना बनाई थी। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि ऐसा ही खेल अब बिहार और अन्य राज्यों में दोहराया जा सकता है जहां भाजपा को हार का डर हो। राहुल गांधी ने शनिवार को एक अखबार में लेख के माध्यम से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाती है और जनता का चुनावों पर भरोसा खत्म करती है। राहुल ने कहा कि वह किसी छोटी गड़बड़ी की बात नहीं कर रहे, बल्कि ऐसी साजिश की बात कर रहे हैं जिसमें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में बदलाव कर निष्पक्षता को खत्म किया गया और मुख्य न्यायाधीश की जगह एक कैबिनेट मंत्री को लाया गया, जिससे पूरा नियंत्रण सरकार के हाथ में चला गया।

इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी के दावों को बेबुनियाद बताया। आयोग ने कहा कि जब चुनाव परिणाम मनमाफिक नहीं आते तो इस तरह के आरोप लगाना बेतुका है। आयोग के मुताबिक, मतदान से लेकर मतगणना तक की हर प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की निगरानी में होती है और इसे सरकारी कर्मचारी निष्पक्षता से संपन्न कराते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद को झूठा दिलासा दे रहे हैं और जब तक वह धरातल पर नहीं उतरते, तब तक कांग्रेस की हार तय है। वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कांग्रेस एक झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था, तब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और EVM पर कोई सवाल नहीं उठाया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.