ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पंजाब के मुक्तसर में प्राइवेट बस नहर में गिरी, 8 लोगों की हुई मौत, प्रशासन ने सवारियों की शिनाख्त के लिए जारी किया नंबर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 19, 2023

मुंबई, 19 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब के मुक्तसर जिले में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी एक बस नहर में गिर गई। यह बस मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी। बस के नहर के पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। जिससे बस का आधा हिस्सा नहर में जबकि आधा ऊपर हवा में लटक गया। इस हादसे में अब तक 8 सवारियों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में से 5 की पहचान हो चुकी है। ये मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट और बठिंडा के रहने वाले हैं। 3 लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को अभी तक 11 घायल मिले हैं। प्रशासन के मुताबिक बस में करीब 35 सवारियां थीं। अभी भी कई लोगों के नहर में बहने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां बारिश हो रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे बस बेकाबू हो गई और एंगल से टकराकर रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई।

मुक्तसर की DC रूही दुग ने कहा कि 8 लोगों की मौत हुई है। जो 11 लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह बस की ओवरस्पीड है या फिर बारिश की वजह से वह फिसली, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद जिले की डीसी रूही दुग मौके पर पहुंचीं। हालात देख उन्होंने तुरंत NDRF की टीमों को बुलाया। NDRF की टीमें मोटरबोट के जरिए नहर में लोगों की तलाश कर रही हैं। बस में सवार सवारियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों को सूचना देने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका नंबर 01633-262175 है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.