ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राजस्थान मे बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

मुंबई, 02 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान मे बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। जयपुर के पास कोटपूतली में मोदी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर हो रही कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन देश के लिए, अपने परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। आज देश में बीजेपी का मतलब है, विकास और समाधान, लेकिन कांग्रेस का मतलब है- देश की हर बीमारी की जड़। आप देश की कोई बड़ी समस्या देखेंगे तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी। सात दशकों तक देश में गरीबी रही, डिफेंस टेक्नोलॉजी में दूसरे देशों की तरफ देखना पड़ा, यह सब कांग्रेस की वजह है। वो कहते हैं कि मेरा परिवार नहीं है, इसलिए मुझे भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। उनका परिवार है तो क्या भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है क्या? मोदी ने कहा कि बहुत कुछ हुआ होगा, लेकिन दस साल में जो हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णयों वाला होने वाला है। कांग्रेस ने देश को डराकर रखा कि राम मंदिर का नाम लिया तो देश जल जाएगा, आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले और कहीं आग भी नहीं लगी।

मोदी ने आगे कहा कि, इन लोगों ने डरा कर रखा कि राम मंदिर का नाम भी लोगे तो देश जल जाएगा। आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले, लेकिन आग नहीं लगी। दस साल में जो हुआ, वो ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ बाकी है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णय वाला होने वाला है। लाेग कहते हैं कि मोदीजी अब बहुत हो गया, अब आराम करो, लेकिन मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ। मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। भारत की सफलता के बीच मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि दस साल में हमने सब कुछ पूरा कर दिया। लेकिन यह भी सत्य है कि जो काम आजादी के बाद पांच-छह दशकों में नहीं हो पाए, वह काम हमने करके दिखाए हैं। देश को जिस गति की जरूरत थी, हमने उस गति से काम किया है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल कर दिखा दिया है। उन्होंने ऐसा डराकर रखा कि अनुच्छेद 370 काे कोई छुएगा तो भयंकर करंट लग जाएगा। उन्हें पता नहीं है कि यह मोदी है। मोदी ने यह भी कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है, जब परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली करते जा रहे हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं, भ्रष्टाचार हटाओ। वो कहते हैं, भ्रष्टाचारी बचाओ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.