ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ लोगों का काम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना, EVM ने सबको जवाब दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 7, 2024

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल के नेता चुन लिए गए। पुरानी संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। मोदी ने NDA को न्यू, डेवलप्ड, एस्पिरेशनल इंडिया बताया। कहा कि कुछ लोगों का काम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना है, लेकिन EVM ने सभी को जवाब दे दिया। प्री पोल अलायंस हिंदुस्तान की राजनीति के गठबंधन के इतिहास में इतना सफल कभी नहीं हुआ, जितना एनडीए हुआ है। यह गठबंधन की विजय है। हमने बहुमत हासिल किया है। सरकार चलाने के लिए बहुमत चाहिए, लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत जरूरी होता है। गोवा हो या नॉर्थ ईस्ट हों, जहां बहुत बड़ी संख्या में ईसाई भाई-बहन रहते हैं, आज उन राज्यों में भी एनडीए के रूप में सेवा का अवसर हमें मिला है। एनडीए सत्ता हासिल करने का या सरकार चलाने के कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है, यह राष्ट्र प्रथम, नेशन फर्स्ट की भावना से जुड़ा समूह है। यह भारत की राजनीतिक व्यवस्था में एक ऑर्गेनिक अलायंस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह समय तेज विकास का है। अब हम बिना समय गंवाए 5 नंबर से 3 नंबर की इकोनॉमी पर पहुंचें। देश के लिए जो जरूरतें हैं उस पर काम करना चाहते हैं। संविधान ने जो प्रावधान रखा है, उसके मुताबिक राज्यों के बीच भी कॉम्पिटीटिव स्पिरिट हो। हम कमिटमेंट के साथ काम करते हैं। 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकाला है। उसके नए एस्पिरेशन पैदा हुए हैं। 3 करोड़ गरीबों को घर का संकल्प, 4 करोड़ को ऑलरेडी दे चुके हैं। 70 वर्ष से ऊपर के आयु के नागरिकों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था। मुद्रा योजना के तहत युवाओं को 20 लाख तक के लोन की व्यवस्था। यह सब हमारे तीसरे कार्यकाल की गारंटियां हैं। मिडिल क्लास को सुविधा हमारा कमिटमेंट है। उनकी बचत कैसे बढ़े, इसके लिए हम क्या सकते हैं, हमारे नीति-नियम कैसे बदलें, इस पर काम करेंगे। अगले 10 साल में विकास, क्वालिटी ऑफ लाइफ लाएंगे। खासतौर पर मध्यम वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग के जीवन में सरकार का दखल जितना कम हो, लोकतंत्र की उतनी मजबूती है। हम विकास और गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे। सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, दक्षिण भारत में NDA ने नई राजनीति की शुरुआत की है। कर्नाटक और तेलंगाना में अभी-अभी सरकारें बनी थीं, लेकिन लोगों का विश्वास भंग हुआ और लोगों ने NDA को गले लगा लिया। तमिलनाडु की टीम को बधाई देना चाहूंगा। आज हम सीट नहीं जीत पाए, लेकिन हमारा वोट शेयर बढ़ा है। यह साफ दिखाता है कि कल क्या लिखा है। केरल में जम्मू-कश्मीर से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। अरुणाचल में हमारी सरकार बनती रही है। सिक्किम में भी क्लीन स्वीप। आंध्र में चंद्रबाबू ने बताया कि हिस्टोरिकली ये हाईएस्ट है। यहां जो दिख रहा है न पवन (पवन कल्याण) यह पवन नहीं हैं, आंधी है। इन लोगों का जो व्यवहार रहा है 4 तारीख के बाद, मैं आशा करता हूं कि उनमें ये संस्कार आएं। ये वे लोग हैं जो खुद की पार्टी के पीएम का अपमान करते थे। उनके फैसले को फाड़ देते थे। विदेशी मेहमान आ जाए तो कुर्सी नहीं होती थी। 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई। अगर 2014, 19 और 2024 के चुनाव को जोड़कर कहूं तो तीन चुनाव में इन्हें जितनी सीटें मिली हैं, उससे ज्यादा हमें इस चुनाव में मिली हैं। जब 4 जून को नतीजे आ रहे थे, तब मैं अपने काम में व्यस्त था। मुझे लोगों के फोन आए तो मैंने पूछा कि आंकड़े तो ठीक हैं, लेकिन EVM जिंदा है या नहीं। कुछ लोग चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। मुझे तो लग रहा था कि वे EVM की अर्थी निकालेंगे, लेकिन EVM ने सबको जवाब दे दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.