ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित आदिवासी महिलाओं से की मुलाकात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 6, 2024

मुंबई, 06 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में संदेशखाली की पीड़ित आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद PM ने कहा, चिंता ना करें, हम आपका ध्यान रखेंगे। प्रोटोकॉल की वजह से कुछ बसें समय से बारासात नहीं पहुंच सकीं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोलकाता में देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल समेत 15 हजार 400 करोड़ की योजनाओं का इनॉगरेशन किया। इसके बाद वे नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में भाजपा की नारी शक्ति अभिनंदन रैली में शामिल हुए। रैली में 85 किलोमीटर दूर से संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंची थीं।

PM ने कहा, इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं। उन्होंने आगे कहा, महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सस्ते सिलेंडर की योजना भी नहीं लागू हुई। उन्होंने यह भी कहा, संदेशखाली में गरीब आदिवासी बहनों पर अत्याचार हो रहा है। बंगाल सरकार अत्याचारियों को बचाने के लिए पूरी ताकत से लगी है, लेकिन संदेशखाली की महिलाओं का गुस्सा ज्वार बन चुका है। टीएमसी के माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए बंगाल की नारी शक्ति निकल चुकी है। दरअसल, संदेशखाली की महिलाओं ने TMC के नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था।हालांकि शेख की गिरफ्तारी ED की टीम पर 5 जनवरी को छापेमारी के दौरान जानलेवा हमले को लेकर हुई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.