ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

केरल के उर्स फेस्टिवल में हमास लीडर्स के लहराए पोस्टर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 17, 2025

मुंबई, 17 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल के पलक्‍कड़ जिले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हमास के टॉप लीडर्स के पोस्‍टर लहराने का मामला सामने आया है। इसके वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने राज्य में देश विरोधी साजिश होने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 16 फरवरी को पलक्‍कड़ में मुस्लिम पीर त्रिथला की मजार पर उर्स का आयोजन था। इसमें हजारों लोग थे। तभी हाथियों पर हमास के टॉप लीडर्स इस्‍माइल हानिया, याह्या सिनवार और हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के पोस्‍टर नजर आए। भाजपा अध्‍यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा- यह सभी गतिविधियां वोट बैंक की राजनीति के लिए मौजूदा माकपा सरकार के समर्थन से की जा रही हैं। यहां देश विरोधी संगठन और कट्टरपंथी तत्व काम कर रहे हैं। केरल में सिर्फ भाजपा देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ है।

तो वहीं, भाजपा नेता ने कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, एक साल पहले जब भाजपा ने केरल में एक रैली के खिलाफ चेतावनी दी थी, जिसमें हमास नेता ने वर्चुअली भाग लिया था तो LDF सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पलक्कड़ में उर्स उत्‍सव में हजारों लोगों को मारने वाले आतंकियों का महिमामंडन किया गया। इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार की फोटो की हाथियों पर परेड करवाई गईं, जहां एक कम्युनिस्ट मंत्री और एक पूर्व कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।

वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार्यक्रम त्रिथला पंचायत के द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका रविवार को समापन था और कई ग्रुप्स इसका हिस्सा बनने के लिए आए थे। आयोजकों का दावा है कि यह फोटो आयोजन में हिस्सा लेने वाले कुछ ग्रुप्स द्वारा डाली गई थीं। आपको बता दें, हमास चीफ इस्माइल हानिया पॉलिटिकल ब्यूरो का तीसरे अध्यक्ष थे। हानिया की 31 जुलाई को तेहरान में हत्या कर दी गई थी। हानिया ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल होने गए थे। इजराइल ने गाइडेड मिसाइल के जरिए हानिया के सेलफोन से उन्हें ट्रैक करके निशाना बनाया था। याहया अल-सिनवार हमास सुरक्षा प्रणाली के सह-संस्थापकों में से एक थे। उन पर दक्षिणी इजराइल में 7 अक्टूबर 2023 के हमले को अंजाम देने का आरोप था। 16 अक्टूबर 2024 को इजराइली ड्रोन हमले में उसकी मौत हो गई थी। हसन नसरल्लाह ​​​​​​​हिजबुल्लाह का चीफ था। 27 सितंबर की रात साढ़े 9 बजे इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमले किए, जिसमें हिजबुल्लाह चीफ की मौत हो गई थी। इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.