ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इंस्टाग्राम पर ‘गुड बाय माय लाइफ’ लिखकर सुसाइड कर रही विवाहिता को पुलिस ने बचाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की जान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच गई। महिला ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक रील डाली थी, जिसमें वह दवाइयां खाते और रोते हुए दिखाई दी। रील में उसने लिखा था, गुड बाय माय लाइफ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और लोकेशन ट्रेस कर महिला के घर पहुंची। गेट अंदर से बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने तोड़कर दरवाजा खोला और महिला को अस्पताल पहुंचाया।

एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) आलोक सिंघल ने बताया कि दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली। इसके बाद करधनी और कालवाड़ थाना पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा गया। चंद मिनटों में पुलिस टीम घर पहुंची और दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल हुई। वहां विवाहिता अपनी डेढ़ साल की संतान के साथ बैड पर मिली। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत करधनी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 वर्षीय यह महिला निवारू की रहने वाली है। शुरुआती जांच में पता चला कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी। पूछताछ में उसने खुद भी स्वीकार किया कि उदासी और परेशानी के समय वह खुद को नुकसान पहुंचाती थी। उसके शरीर पर पहले से कई चोट और कट के निशान भी पाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने लगभग 40 मिनट तक उसे समझाने का प्रयास किया। SHO कविता शर्मा ने उसे भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में मदद के लिए पुलिस उसके साथ खड़ी है। वहीं, SHO सवाई सिंह ने कहा कि अगर समय पर हस्तक्षेप नहीं किया जाता तो महिला अपनी जान गंवा सकती थी। पुलिस ने विवाहिता के पति को भी अस्पताल बुलाकर मामले की जानकारी दी और दोनों को आपसी विवाद से दूर रहने की सलाह दी। पुलिस का कहना है कि विवाहिता को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है, ताकि वह दोबारा इस तरह का कदम न उठाए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.