ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 8, 2024

मुंबई, 08 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डेरेन ओ ब्रॉयन को पुलिस उठाकर ले गई। 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इलेक्शन कमीशनर से मिलने पहुंचा था। इसके बाद सभी धरने पर बैठ गए। शाम को पुलिस ने नेताओं को उठा दिया। टीएमसी नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन किया था। धरना देने वालों में TMC के 5 सांसद डेरेक ओ ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल रहे।

वहीं तीन पूर्व सासंद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक विवेक गुप्ता और टीएमसी युवा नेता सुदीप राहा भी धरना दे रहे थे। इनकी मांग है कि NIA के डीजी, ED और CBI के डायरेक्टर को तुरंत हटाया जाए। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, जनता जानती है कि TMC लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं बल्कि शाहजहां शेख को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। शेख TMC का नेता रह चुका है। उस पर संदेशखाली में ED पर हमले और महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। 29 फरवरी को उसे गिरफ्तार किया गया था।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ईस्ट के भूपतिनगर में 5 अप्रैल की रात NIA की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान एक अफसर को चोटें भी आई हैं। भूपतिनगर में NIA टीम के सामने लोग लाठी-डंडे लेकर अड़ गए। NIA की टीम ने जब आरोपियों को ले जाने की कोशिश की, तो लोगों ने उनका विरोध किया। लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर NIA टीम भूपति नगर में 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी। पुलिस ने 3 लोगों- बोलाई मैती, समय मैती, और मानव दत्त जाना को गिरफ्तार किया है।पश्विम बंगाल के गर्वनर सीवी आनंद बोस ने कहा, मुझे घटना के बारे में पता चला है, दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.