ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ये चुनाव एक सांसद चुनने का नहीं, सशक्त सरकार बनाने का है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 7, 2024

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नवादा में रैली करने के बाद पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने खड़गे के कश्मीर को लेकर दिए बयान का भी जवाब दिया। मोदी ने कहा की, बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, मोदी दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करते हैं। उनके लिए कश्मीर कुछ नहीं है लेकिन 140 करोड़ भारतीयों के लिए कश्मीर मां भारती के मस्तक समान है। ये चुनाव एक सांसद चुनने का नहीं, ये सशक्त सरकार बनाने का चुनाव है। जितनी मजबूत केंद्र सरकार होगी उतना मजबूत दुनिया का भारत पर भरोसा होगा। यहां ज्यादा निवेश आएगा, फैक्ट्रियां लगेंगी। बीजेपी सरकार ने जी-20 की मीटिंग नॉर्थ बंगाल में इसलिए रखी ताकि ये क्षेत्र इंटरनेशनल टूरिज्म पर पहुंचे।

उन्होंने आगे कहा, संदेशखाली के दोषियों को मोदी सजा दिलवाकर ही रहेगा। उनकी बाकी जिंदगी जेल में ही कटेगी। क्या संदेशखाली के अपराधियों को कड़ी सजा होनी चाहिए कि नहीं, उनकी जिंदगी जेलों में जानी चाहिए। क्या राशन घोटाले, टीचर भर्ती घोटाला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं, मैं आज बंगाल की धरती से गारंटी देता हूं, जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के पैसे जमा किए हैं। ईडी ने 3 हजार करोड़ रुपए अटैच करके रखी है, मैं एडवाइस ले रहा हूं, जो सरकारी नौकरी में लोगों के पैसे गए। ये पैसे में गरीबों को वापस करवाउंगा। बेचारा टीचर की नौकरी का पैसा दिया, मैं उसका पैसा वापस दिलवाउंगा। कांग्रेस और टीएमसी एक दूसरे के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए INDI गठबंधन बनाया है, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार मिटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा की, हर पोलिंग बूथ पर टीएमसी की जमानत जब्त हो। यहां जब केंद्र की जाचं एजेंसियां आती हैं तो टीमएसी उन पर हमले करती है औरों से करवाती है। ये पार्टी कानून और संविधान को कुचलने वाली पार्टी है। संदेशखाली में क्या हुआ, पूरा देश जान चुका है। माताओं बहनों के साथ इतना अत्याचार हुआ। हालात ये है कि यहां हर मामले में कोर्ट को दखल देना पड़ता है। कुछ दिन पहले जलपाईगुड़ी के कई क्षेत्रों में तूफान से नुकसान हुआ। जिन्होंने अपनों को खोया उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। आज पूरे देश में पूरे बंगाल में एक ही गूंज सुनाई दे रही है, फिर एक बार मोदी सरकार।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.