ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ओडिशा मे पद्मश्री पूर्णमासी जानी के छुए पैर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 11, 2024

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल, बोलांगीर और बरगढ़ में चुनावी रैलियां की। PM ने कंधमाल की रैली में कहा, इस चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है। 4 जून को पार्टी देश के संसद में विपक्ष भी नहीं बन पाएगी। मैं कांग्रेस को दो टूक कहूंगा कि वो इस भरोसे में न रहें कि भारत का मुसलमान इधर-उधर नहीं जाएगा। लोगों ने NDA को 400 के पार पहुंचाने का मन बना लिया है। कांग्रेस कहती है संभल के चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें बम संभालना भी नहीं आता। वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई उनसे खरीदना नहीं चाहता। लोग उनके सामान की क्वालिटी के बारे में जानते हैं। वहीँ, मोदी ने कहा नवीन बाबू इतने सालों से यहां के CM हैं, लेकिन फिर भी यहां की जनता उनसे दुखी हैं। वो ओडिशा के जिलों और उनकी राजधानियों के नाम नहीं जानते। उन्हें लोगों के दर्द का क्या पता चलेगा।

मोदी ने आगे कहा, ओडिशा अमीर है, लेकिन यहां के ज्यादातर लोग गरीब हैं। BJD ने गरीबी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। ओडिशा की अस्मिता खतरे में है। भाजपा इसकी रक्षा करेगी। भाजपा ने ओडिशा की एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाया। पिछले 6 साल से जगन्नाथ मंदिर के 'रत्नभंडार' की चाबी खो हुई है। राज्य सरकार ने बाद में कहा कि डुप्लिकेट चाबी मिल गई है। सवाल यह है कि यह डुप्लिकेट चाबी क्यों बनाई गई? चाबी खो जाना चिंता की बात है, लेकिन डुप्लिकेट चाबी इससे भी ज्यादा चिंता की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा, 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था और दूसरी ओर कांग्रेस है, जो बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है। कंधमाल में PM ने स्टेज पर पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के पैर छुए। पूर्णमासी एक कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,आजकल शहजादे संविधान को माथे पर रखकर नाच रहे हैं। जब मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने एक फैसला लिया तो शहजादे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर उस फैसले की धज्जियां उड़ा दीं। वो टुकड़े कागज के नहीं बल्कि संविधान के थे। आज ओडिशा की बेटी सेना के तीनों अंगों की कमान संभालती है। ओडिशा की बेटी देश का गौरव है। वे देश की दिशा तय कर रही हैं। यह सब आपके वोट की ताकत से हो रहा है, मोदी तो सिर्फ एक माध्यम हैं। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुछ दिन पहले अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश के कल्याण के लिए रामलला से आशीर्वाद मांगा। उनके दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने कहा कि हम राम मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण करेंगे। क्या ऐसे लोगों को भारतीय राजनीति में रहने का अधिकार है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.