ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में कहा, ये नया जम्मू कश्मीर, इसका दशकों से इंतजार था, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 7, 2024

मुंबई, 07 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं। तो वहीं, मोदी ने शंकराचार्य पहाड़ी के दर्शन किए, X पर फोटो शेयर कीं साथ ही मोदी ने एक शख्स के साथ सेल्फी ली, लिखा मैंने एक दोस्त नाजिम के साथ मेमोरेबल सेल्फी ली। नाजिम जो काम कर रहे हैं, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया। जनसभा के दौरान उन्होंने मुझसे सेल्फी लेने का आग्रह किया। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा में कहा, ये नया जम्मू-कश्मीर है। इसका दशकों से इंतजार था। यह वो जम्मू-कश्मीर है, जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है। आज ये खुलकर सांस ले रहा था। धरती के स्वर्ग पर आने का एहसास शब्दों से परे है। पीएम ने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का भुक्तभोगी रहा है। यहां जेएंडके बैंक में अपने नाते-रिश्तेदारों और भाई-भतीजों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। हमने बैंक को एक हजार करोड़ की मदद देना तय किया। जो डूबने वाला बैंक था, आज उसका मुनाफा 1700 करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है।

उन्होंने आगे कहा, जम्मू कश्मीर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का भुक्तभोगी रहा है। यहां J&K बैंक में अपने नाते-रिश्तेदारों और भाई-भतीजों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। हमने बैंक को एक हजार करोड़ की मदद देना तय किया। जो डूबने वाला बैंक था, आज उसका मुनाफा 1700 करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है। कांग्रेस और उसके साथियों ने दशकों तक 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर और देश को गुमराह किया। आज जम्मू-कश्मीर में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.